बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
जब भी दुनिया के दो सबसे पक्के दोस्तों की बात होती है तो भारत और जापान का नाम सबसे ऊपर आता है। यह सिर्फ दो देशों का व्यापारिक समझौता नहीं है बल्कि यह दिल का रिश्ता है जहां एक तरफ जापान ने भारत को आधुनिक तकनीक, रफ्तार और आर्थिक मजबूती दी। वहीं भारत ने जापान को मानसिक शांति, सांस्कृतिक, बौद्ध धर्म और जीने का एक नया नजरिया दिया है। आज हम और आप जिस मेट्रो में सफर करते हैं, उसकी शुरुआत में जापान का बहुत बड़ा हाथ है। दिल्ली मेट्रो से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट्स और मुंबई, अहमदाबाद, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जापान ने ना सिर्फ भारीभरकम आर्थिक मदद यानी लोन और निवेश दी है। बल्कि अपनी सबसे बेस्ट शिनकसेस तकनीक भी भारत को साझा की है। लेकिन बात यहीं नहीं रुकती। आज के डिजिटल युग में जापान भारत को भविष्य की सबसे बड़ी ताकतें दे रहा है। जैसे सेमीकंडक्टर और कंप्यूटर माइक्रो चिप्स।
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया की बात करें तो जापान का कोई मुकाबला नहीं है। अब दोनों देश मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बना रहे हैं। आने वाले कल की तकनीक यानी एआई रोबोटिक्स और सुपरफास्ट इंटरनेट के क्षेत्र में जापान लगातार भारत की मदद कर रहा है। साथ ही हिंद महासागर में शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की सेनाएं मिलकर जिममेक्स और मालाबार जैसे बड़े युद्ध अभ्यास करती हैं। यानी सुरक्षा के क्षेत्र में जापान भारत के साथ कदमताल कर रहा है। अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर कि भारत ने जापान को क्या दिया? कई लोग सोचते हैं कि भारत सिर्फ तकनीक ले रहा है। लेकिन सच तो यह है साथियों कि भारत ने जापान को जो दिया है उसके बिना आज का जापान वैसा होता ही नहीं। भारत ने जापान को जो सबसे बड़ी चीज दी है वो है बौद्ध धर्म। इस धर्म ने जापान को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया है।
जापान की बहुसंख्यक आबादी बौद्ध धर्म को मानने वाली है। छठी शताब्दी में भारत से चीन और कोरिया होते हुए बौद्ध धर्म जापान पहुंचा। आज जापान की संस्कृति, वहां के लोगों का अनुशासन और शांत स्वभाव इसी बौद्ध दर्शन की देन है। जापान के कई देवी देवता सीधे तौर पर हमारे हिंदू देवी देवताओं से प्रेरित रहे हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो मां सरस्वती को वहां पे बेंजाइतेन और कुबेर जी को विषमुतेन कहा जाता है। अब आते हैं योग और अध्यात्म पर। आज के तनाव भरे माहौल में जापान के लोग मानसिक शांति के लिए भारतीय योग और अध्यात्म को तेजी से अपना रहे हैं। टोक्यो जैसे बड़े शहरों में तो योग स्टूडियोज की तो जैसे बाढ़ ही आ गई है। साथ ही भारत ने जापान को बड़े स्तर पर लौ अयस्क दी है। जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान पूरी तरह से तबाह बर्बाद हो गया था, और उसे दोबारा खड़ा होने के लिए कच्चे माल की जरूरत थी, तब भारत ने जापान को भारी मात्रा में हाई क्वालिटी का लोहा दिया था। इसी लोहे से जापान ने अपनी मजबूत इमारतें, कारें और ट्रेनें बनाई। देखा जाए तो दोस्ती के इस रिश्ते को लेकर दोनों देशों के बीच कमाल का संतुलन है। भारत के पास युवा आबादी है तो एक बहुत बड़ा बाजार भी है। जबकि जापान के पास अनुभव, तकनीक और पैसा है। साथियों, जब भारत की ताकत और जापान की तकनीक मिलती है तो दुनिया की बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी छोटी लगने लगती है।
Tags
अन्य न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के जिला बदर आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि केवल विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना और नारे लगाना जिला बदर का आधार नहीं हो सकता, क्योंकि यह मौलिक अधिकारों, विशेषकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें