जंग रोकने के लिए 'मक्का पैक्ट' की एंट्री! ईरान को मनाने पहुंचे पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की, होगी सीक्रेट मीटिंग – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 26-10-26 16:26
अमेरिका और ईरान के बीच फिर जंग का खतरा बढ़ रहा है. तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की साथ आए हैं. तीनों देशों के बड़े अधिकारी सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में बैठक करेंगे. इसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी शामिल होंगे. बैठक का मकसद क्षेत्र में तनाव कम करना और युद्ध रोकने का रास्ता निकालना है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की ओर से रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तान से आसिम मुनीर और तुर्की से खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारियों से बातचीत होगी.
मक्का पैक्ट के बाद पहली बड़ी बैठक
अगस्त में हुए मक्का पैक्ट के बाद तीनों देशों की ईरान के साथ यह अहम बैठक है. इस रक्षा समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला बाकी देशों पर हमला माना जाएगा. सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच इस समझौते की अहमियत बढ़ गई है. पाकिस्तान ने इसे मंजूरी दे दी है, जबकि तुर्की की संसद से मंजूरी मिलना बाकी है.
पाकिस्तान क्यों कर रहा मध्यस्थता?
ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैठक की पहल पाकिस्तान ने की है. आसिम मुनीर पिछले सप्ताह तेहरान गए थे और उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई अधिकारियों से मुलाकात की थी. ईरान ने साफ कहा था कि उसकी मांगें पूरी होने तक अमेरिका से बातचीत नहीं होगी.
इससे पहले पाकिस्तान और कतर ने जून में अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौता कराने में मदद की थी, लेकिन कुछ सप्ताह बाद फिर लड़ाई शुरू हो गई. अब कतर भी तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है.
हूती हमलों से बढ़ी सऊदी की चिंता
यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों ने सऊदी अरब की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सऊदी अरब ने रविवार को मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने का दावा किया. ईरान को हूतियों का समर्थक माना जाता है, इसलिए उससे तनाव कम कराने की उम्मीद की जा रही है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, तेहरान की बैठक का मकसद कूटनीतिक समाधान तलाशना और पाकिस्तान-कतर की मध्यस्थता को आगे बढ़ाना है.
ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा जंग का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य अभियान चला सकता है. इसके जवाब में ईरान ने कहा कि इस बार हमला हुआ तो जवाब और कड़ा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल काटने की धमकी भी दी है.
ऐसे में तेहरान में होने वाली बैठक अहम मानी जा रही है. अब देखना होगा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की की कोशिशें दोनों देशों के बीच तनाव कम कर पाती हैं या नहीं.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News