जंतर-मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, संजय निरुपम बोले- विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा – AajTak

Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने  NEET पेपर लीक के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है. इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. शरद पवार और अरविंद केजरीवाल के बाद अब ममता बनर्जी के भी जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचे.
उद्धव ठाकरे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्स पर लिखा कि ‘लो, ये भी पहुंच गए फ़ुटेज लेने.’ उन्होंने कहा कि आज विपक्षी पार्टियां बेहद कमजोर हो चुकी हैं और उनकी विश्वसनीयता खत्म गई है. आंदोलनों में केवल उनके कार्यकर्ता ही दिखाई देते हैं, जबकि आम नागरिकों का भरोसा उनसे दूर हो गया है.
यह भी पढ़ें: सरकार ने की सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की मुलाकात
लो , ये भी पहुँच गए फ़ुटेज खाने।
महत्वपूर्ण बात यही है कि विपक्षी पार्टियाँ बहुत कमज़ोर हो गईं है।
उनकी क्रेडिब्लिटी ख़त्म हो गई है।
उनके आंदोलनों में सिर्फ़ उनके कार्यकर्ता जमा होते हैं।
सामान्य नागरिकों का भरोसा उनमें रहा नहीं।
इसलिए छात्रों के इस भावनात्मक प्रश्न पर सभी… https://t.co/qIcoO0Ho1V
निरुपम ने बताया कि छात्रों के इस भावनात्मक प्रश्न पर विपक्षी दल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं. कंधा छात्रों का है, बंदूक विपक्षी पार्टियों की और निशाना सरकार पर.  संजय निरुपम ने कहा, अंततः छात्रों का असली मुद्दा पीछे छूट जाएगा.
मंगलवार को सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले भी जंतर-मंतर पहुंची,  वहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
बता दें, नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था. जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प देखने को मिली. दिल्ली पुलिस ने बाद में जानकारी दी थी कि इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News