जनता के बीच जाने को कांग्रेसियों ने भरी हुंकार – Hindustan

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने व्यापक स्तर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ शुरू किया है। रविवार को देसही देवरिया, पथरदेवा तथा रामपुर कारखाना ब्लाकों में आयोजित अलग-अलग बैठकों में एआईसीसी द्वारा नामित पर्यवेक्षक भईया जी पवार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लाक, बूथ और वार्ड स्तर तक जन-जन के बीच जाना होगा। जनता की समस्याओं और भावनाओं से सीधा जुड़ाव ही संगठन की वास्तविक ताकत बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ, वार्ड, ग्राम, न्याय पंचायत और ब्लाक स्तर पर समितियों का गठन एवं पुनर्गठन किया जाएगा।

इसका उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन को बूथ तक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पीसीसी पर्यवेक्षक इंजी शैलेंद्र यादव, निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी,भरत मणि त्रिपाठी, इंजी जयप्रकाश पाल धनगर, जुलेखा खातून, नागेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, अब्दुल जब्बार, वरुण राय,मधु शर्मा, रीता देवी, विजय शंकर मिश्रा, आनन्ददेव गिरी चुन्नू, मुकुंद भास्कर मणि, दीनानाथ भारती, ऋषिकेश मिश्रा,दयापति द्विवेदी, सत्य प्रताप मिश्रा अंशु, निर्मला वर्मा,राशिद अंसारी, राजकुमार यादव, नौशाद राजा, गिरिजेश सिंह, अबुल हसन, शेषनाथ गोड़, भरत यादव, जवाहरलाल चौहान, संदीप मल्ल, अशोक कुशवाहा, डॉ सीपी चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News