Kushinagar News: पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन – Hindustan

Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा में सपा नेता पवन दुबे के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मलहिया, नरकहवा, रामनगर, दरगौली, रामपुर जंगल, बोधी छपरा अहिरौली आदि गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया । इस हेल्थ कैंप में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थोलॉजी एवं जनरल फिजीशियन की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 1207 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन सपा नेता मनोज गुप्ता द्वारा किया गया।
शिविर में उमेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, इंद्रेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना जायसवाल, अवधेश निषाद, इद्रीश अली, भुल्लन निषाद, हीरा यादव, राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार शर्मा, रुपई चौहान, लालजी गोंड, राधेश्याम गुप्ता, भोलू चौहान आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News