—विज्ञापन—
चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित किया है। आयोग ने प्रशांत किशोर की पार्टी को ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिह्न दिया है। इस सिंबल पर बिहार की 243 सीटों पर जन सुराज पार्टी मैदान में उतरेगी।
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने एक साल पहले ही जन सुराज पार्टी बनाई है। अब वह पूरी तैयारी के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। एक सर्वे के मुताबिक, जन सुराज पार्टी इस बार कई सीटें जीत सकती है। उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। कई बड़े चेहरे उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पार्टी की सदस्या ली थी। अब यूट्यूबर और पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप भी उनकी पार्टी से जुड़ने वाले हैं।
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को पीके के नाम से भी जाना जाता है। राजेनता बनने से पहले उन्होंने कई बड़े नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाई है। 2015 में उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव को मिलाकर बिहार में महागठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब खुद प्रशांत किशोर राजनेता बनकर बिहार चुनाव लड़ रहे हैं।
निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को पूरे 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ‘स्कूल का बस्ता’ चुनाव चिह्न आवंटित किया। pic.twitter.com/l5oqpdxfxm
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) June 25, 2025
दरअसल, प्रशांत किशोर NDA और महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बिहार के लोगों को तीसरा विकल्प दिया है। प्रशांत ने नीतीश और तेजश्वी नीतियों और शासन की आलोचना कररते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा, रोजगार और सुशासन को बढ़ावा देना चाहिए। उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में शिक्षा, रोजगार और सुशासन को बढ़ावा दिया जाएगा।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in