Feedback
27 मार्च, 1929 को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर ने अपनी डेस्क पर पहली बार टेलीफोन लगवाया. ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी यूएस प्रेसिडेंट की डेस्क पर फोन लगाया गया हो. पहले सिर्फ राष्ट्रपति के चैंबर से बाहर लॉबी में टेलीफोन लगा होता था. अगर किसी भी राष्ट्रपति को कोई काम पड़ता था तो ऑफिस के ठीक बाहर लॉबी में स्थित फोन का इस्तेमाल करते थे. हूवर से पहले प्रेसिडेंट के डेस्क पर पर्सनल टेलीफोन रखने की परंपरा नहीं थी.
हालांकि, हूवर की डेस्क तक टेलीफोन लाइन को ठीक से काम करने में कुछ समय लगा और जब उनके बेटे का ओवल ऑफिस के फोन पर बाहर से संपर्क नहीं हो पाया, तो राष्ट्रपति ने अपने सहायकों से शिकायत की.वैसे तो व्हाइट हाउस में 1878 से टेलीफोन और टेलीफोन स्विचबोर्ड का इस्तेमाल हो रहा था, जब राष्ट्रपति रदरफोर्ड बी. हेस ने पहला फोन लगवाया था, लेकिन हूवर के प्रशासन से पहले राष्ट्रपति की डेस्क पर कभी कोई फोन नहीं लगाया गया था.
हर्बर्ट हूवर (1874-1964), अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति थे. उन्होंने 1929 में पदभार संभाला, जिस वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था महामंदी की चपेट में आ गई थी. 24 अक्टूबर, 1929 को – हूवर के पदभार संभालने के मात्र सात महीने बाद – अमेरिकी शेयर बाजार के मूल्य में आई भारी गिरावट ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया और महामंदी की शुरुआत का संकेत दिया. देश भर में बैंक और व्यवसाय ठप हो गए.
यह भी पढ़ें: जब ईरान से लौटी सोवियत रूस की सेना, ऐसे पड़ी थी शीत युद्ध की नींव
1909 में व्हाइट हाउस के एग्जीक्यूटिव विंग का विस्तार हुआ था. इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रपति के कार्यस्थल के रूप में ओवल ऑफिस का निर्माण हुआ था. 1929 में हूवर प्रशासन के दौरान ही इस एग्जीक्यूटिव विंग में लगी आग ने इसे नष्ट कर दिया था. इसके बाद फिर से इसका निर्माण शुरू हुआ जो फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के सत्ता में आने के बाद भी जारी रहा था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू