जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों ने सेना के जवान को गोली मार दी. घटना अवंतीपोरा के त्राल की है. बताया जा रहा है कि सेना का जवान छुट्टी पर घर आया था. तभी आतंकियों ने उसे निशाना बनाया. घायल अवस्था में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायल जवान की पहचान मुस्ताख अहमद सोफी के तौर पर हुई है. वह 29 राष्ट्रीय राइफल में तैनात है. मुस्ताख की पोस्टिंग बारामूला में है. वे अभी अपने घर त्राल आए हुए थे.