भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर के बीच तीसरी वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए तैयार है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका ऐलान कर दिया है. इस ट्रेन को Jammu-Srinagar के बीच हाई डिमांड और वंदे भारत के नेटवर्क को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाने का ऐलान किया गया है.
जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन, उधमपुर के रास्ते होकर जाएगी. तीसरी वंदे भारत ट्रेन सर्विस का उद्देश्य पैसेंजर्स को एक अलग ट्रैवेल रूट प्रोवाइड कराना है और दो शहरों के बीच ट्रेन क्षमता बढ़ाना है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्थानीय जनता की व्यापक मांग और हमारी ओर से की गई रिक्वेस्ट के बाद रेल मंत्रालय ने जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए उधमपुर को एक पड़ाव के रूप में शामिल करने पर सहमति जताई है. यह Udhampur के लिए खुशखबरी है.
चिनाब ब्रिज से गूजरेगी
रेल मंत्री के लेटर में जानकारी दी गई है कि इस ट्रेन का नंबर 26407/26408 होगा. यह ट्रेन चिनाव ब्रिज से होकर गुजरेगी, जो एफिल टॉवर से बड़ा और दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है. इस ट्रेन के स्टॉपेज में उधमपुर को भी शामिल किया गया है, जिसे लेकर उधमपुर के लोग खुश हैं.
Good news for #Udhampur!
In response to a popular public demand of the local population and an earnest request made by us, the Railway Ministry has agreed to include Udhampur as a stopover for the third and new #VandeBharat Express between Jammu and Srinagar.
This is yet again… pic.twitter.com/QyDizFbxle
अब लोगों की ये हैं डिमांड
लेकिन अब कुछ लोग केंद्रीय मंत्री से एक और सवाल पूछ रहे हैं. X पर हुए इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में @AnkitSingh50122 नामक एक यूजर्स ने लिखा कि लोगों की मांग है कि जम्मू से श्रीनगर के बीच एक लोकल ट्रेन चलाई जाए जो सभी लोकल स्टेशनों पर रुके. कृपया इस मामले में दखल दें. एक अन्य यूजर @Ajju_009 ने लिखा कि यह Udhampur के लिए कैसे मदद हो सकती है? हमें अब श्रीनगर तक एक लोकल ट्रेन चाहिए.
पहले से ही चल रहीं दो वंदे भारत ट्रेनें
दो वंदे भारत ट्रेनें 6 जून, 2025 को शुरू की गईं, जो शुरू में श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलती थीं. 30 अप्रैल, 2026 से इन ट्रेनों को जम्मू तवाई रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया गया, जिससे यात्रियों को जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधा वंदे भारत कनेक्शन मिल गया. भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेनें शुरू होने के बाद से पूरी क्षमता से चल रही हैं, जिसके चलते अधिकारियों ने हर ट्रेन में डिब्बों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 कर दी है.
जम्मू-तवी-श्रीनगर वंदे भारत सेवा में शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी और बनिहाल में चार स्टॉपेज होते हैं. यह ट्रेन जम्मू-तवी और श्रीनगर के बीच 269 किलोमीटर की दूरी लगभग 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू