Haridwar News: किसानों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना – Hindustan

Haridwar News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर चल रहा तीन दिवसीय धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार पर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण किसान दो दिन से धरने पर बैठे हैं। जबकि सरकार चाहे तो एक दिन में किसानों की मांगों को मानकर अपना बड़प्पन दिखा सकती है। मुख्यमंत्री ने नहर का सिंचाई शुल्क माफ नहीं किया जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों के उत्पादों को जैविक केंद्र बनाकर पूरे देश में बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए।

सरकार चीनी के भाव तो बढ़ा रही है लेकिन गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया जाता है। चीनी मिल किसानों का करोड़ो रुपये दबाकर बैठी हैं। जिसके कारण किसान आर्थिक तंगी से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसान किसी कार्य से तहसील या अन्य सरकारी कार्यालयों में जाता है तो अधिकारी, पटवारी नहीं मिलते। एक दिन पटवारियों को किसान से मिलने के लिए कार्यालय या तीन दिन गांव में व्यवस्था होनी चाहिए। स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों को गुलाम बनाया जा रहा है ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के कोई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं जिससे किसानों में भारी रोष है। जो वादे किए जाएं उसे पूरा नहीं किया जाए। किसानों का शोषण बंद होना चाहिए। मांगे नहीं मानने पर तहसील, जिला स्तर पर उग्र आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, युवा मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, तहसील अध्यक्ष अभिजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष आकाश सचदेवा, राजबीर सिंह, सुकराम पाल, शिवम चौधरी, नाथूराम, सुमित कुमार, गौरव सिंह, चेतन खन्ना, रणधीर सिंह, गुरबाज सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News