जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार (8 जुलाई) को जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया. जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. पुलिस ने आतंकी के शव को बरामद भी कर लिया है.
अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया. यह ऑपरेशन शनिवार को चनापोरा में पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने शुरू किया था. इसके बाद बुधवार को एक गौशाला से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्या बताया
अधिकारियों ने बताया कि मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है. इस बीच, पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने 55RR और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया.
You Can Run But You Can’t Hide !
One Lashkar terrorist neutralised by SOG Shopian, in a Jt Op, along with RR and CRPF.
शोपियां ऑपरेशन के बाद आतंकी का शव बरामद
जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार आतंकियों के खिलाफ एक्शन में है. इस ऑपरेशन में उसके साथ राष्ट्रीय राइफल्स के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे. सुरक्षाबलों ने आतंकी के शव को भी बरामद कर लिया है.
अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ वाली जगह से गोली चलने की आवाज सुनी और तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिससे थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई.
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए. साथ ही, इलाके में तलाशी और सैनिटाइजेशन का काम जारी है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई और आतंकवादी वहां छिपा न हो, क्योंकि जाकिर के साथ लश्कर का एक और आतंकवादी लतीफ भी था, जो अभी भी फरार है.
यह भी पढ़ें : समंदर में भारत का दबदबा! 15 भारतीयों के लिए ढाल बनी नौसेना, हॉर्मुज से सुरक्षित निकाला तेल टैंकर
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.