डीएम की कार कीचड़ में फंसी, लोगों ने धक्का मारकर बाहर निकला, VIDEO वायरल – AajTak

Feedback
बिहार के नालंदा जिले में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत भी सामने रख दी. जिले में सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचीं जिलाधिकारी उदिता सिंह की गाड़ी खुद कीचड़ में फंस गई. काफी देर तक वाहन निकालने की कोशिश होती रही, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर गाड़ी को धक्का लगाया. काफी मशक्कत के बाद गाड़ी कीचड़ से बाहर निकाली जा सकी. 
जानकारी के मुताबिक, नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भरत सोनी सरकारी योजनाओं की समीक्षा और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बराड़ा गांव पहुंचे थे. यहां प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था, जहां अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ उनकी शिकायतें भी सुनीं.
कार्यक्रम खत्म होते ही सामने आई हकीकत
सहयोग शिविर समाप्त होने के बाद डीएम का काफिला वापस लौटने लगा. इसी दौरान लगातार हुई बारिश के कारण कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल चुकी थी. जैसे ही डीएम की गाड़ी आगे बढ़ी, वह कीचड़ में धंस गई और पहिए घूमने लगे, लेकिन वाहन आगे नहीं बढ़ पाया. कुछ देर तक चालक ने गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन सड़क की हालत ऐसी थी कि वाहन पूरी तरह फंस गया. इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी गाड़ी निकालने में जुट गए. जब काफी कोशिशों के बाद भी गाड़ी नहीं निकली तो आसपास मौजूद ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए. ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर गाड़ी को पीछे और आगे से धक्का लगाया. काफी मशक्कत के बाद वाहन कीचड़ से बाहर निकल सका और काफिला आगे रवाना हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
वीडियो बना चर्चा का विषय
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण सड़क पर काफी कीचड़ है. डीएम की गाड़ी उसमें फंसी हुई है और कई लोग मिलकर उसे धक्का लगा रहे हैं. कुछ देर की मेहनत के बाद गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखाई देती है. हालांकि प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई अलग आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
जमीनी हकीकत से हुआ सामना
सरकारी योजनाओं का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने निकलीं जिलाधिकारी को उसी दौरान सड़क की वास्तविक स्थिति का भी सामना करना पड़ा. जिस रास्ते पर आम लोग रोज चलने को मजबूर हैं, उसी रास्ते पर प्रशासनिक काफिले की गाड़ी भी फंस गई.  घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने बिना किसी हिचकिचाहट के प्रशासन की मदद की. ग्रामीणों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर गाड़ी को बाहर निकालने में सहयोग किया. लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में सभी ने मिलकर स्थिति संभाली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई लोग ग्रामीणों की मदद की सराहना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे ग्रामीण सड़क व्यवस्था की बदहाली से जोड़कर भी देख रहे हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News