Jammu Kashmir News: इंदौर में दूषित पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, इसी बीच जम्मू के भोर पुली में भी दूषित पानी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है. उनका कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
Trending Photos
Jammu Kashmir News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से हुई 10 से ज्यादा मौतों के बाद अब देशभर में गंदे और प्रदूषित पेयजल को लेकर लोगों की चिंता और गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है, विपक्ष मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है. राहुल गांधी ने भी इसे लेकर बीजेपी पर तंज कसा था. अब जम्मू के भोर पुली में भी दूषित पानी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है. उनका कहना है कि अगर समय रहते हालात नहीं सुधरे, तो कहीं उनके इलाके को भी इंदौर जैसी गंभीर स्थिति का सामना न करना पड़े.
इसी कड़ी में जम्मू म्युनिसिपल एरिया के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 73 के भोर पुली इलाके में भी घरों में आ रहे गंदे और दूषित पानी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ. दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों के खतरे को लेकर लोग आशंकित हैं और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
जी न्यूज की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्या सुनी, इस दौरान जब फ्रेश सप्लाई का पानी आया, तो टीम ने मौके पर देखा कि किस तरह गंदा और दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है, लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले चार से पांच वर्षों से लगातार बनी हुई है, कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है.
वहीं दूषित पानी को लेकर जब ज़ी मीडिया की टीम ने स्थानीय विधायक डॉक्टर नरेंद्र सिंह से भी बातचीत की और इसके बारे में जानकारी दी तो विधायक ने कहा कि यह यह समस्या उनके ध्यान में है और इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब इससे निजात मिलता है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.