जयपुर में हार्ट पेशेंट को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, मरीज और उनके छोटे भाई की मौत, 4 की हालत गंभीर – AajTak

Feedback
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां हार्ट पेशेंट को लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मरीज सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एंबुलेंस में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 
पुलिस के अनुसार, चौमूं स्थित बराला हॉस्पिटल से 67 वर्षीय कार्डियक मरीज सिराजुद्दीन को मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था. एंबुलेंस में मरीज के साथ उनके 50 वर्षीय छोटे भाई फिरोज अली भी सवार थे. एंबुलेंस जैसे ही निवारू रोड के पास पहुंची तो सड़क के बीचोंबीच तेज गति की वजह से बेकाबू हो गई और पलट गई.
आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े. लोगों ने जानकारी तुरंत पुलिस को दी, इसी के साथ एंबुलेंस को भी कॉल किया. इस हादसे में सिराजुद्दीन और फिरोज अली की मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मानवता शर्मसार! नहीं मिली एंबुलेंस तो 4 साल के बच्चे का शव झोले में भरकर लौटा बेबस पिता
एंबुलेंस में सवार अन्य लोग आमीन, मेहराज, चालक प्रकाश, उसका साथी मजरू मोहन और नर्सिंगकर्मी वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा.
करधनी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु किया. पुलिस ने शवों को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया. पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन तेज गति में था, जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News