जहां फेल हुईं बड़ी-बड़ी SUV, वहां ऑल्टो ने आदि कैलाश के खतरनाक रास्तों पर किया कमाल! देखें वायरल वीडियो – Hindustan Hindi News

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) हमेशा से खूब पॉपुलर रही है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में यह छोटी सी ऑल्टो कार उत्तराखंड में आदि कैलाश के रास्ते में पड़ने वाले मशहूर ‘एस-बेंड’ (S-Bend) को बहुत ही आसानी से पार करती हुई दिखाई दे रही है। यह रास्ता अपने बेहद संकरे मोड़, खड़ी चढ़ाई और खतरनाक रास्तों के लिए जाना जाता है, जहां अच्छे-अच्छे ड्राइवरों की हवा टाइट हो जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ऑल्टो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

₹ 3.7 – 5.45 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.5 – 5.25 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.7 – 6.73 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 4.3 – 5.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.9 – 28.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश का यह मार्ग भारत के सबसे खूबसूरत लेकिन उतने ही खतरनाक पहाड़ी रास्तों में से एक है। हर साल यहां हजारों तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं, लेकिन इस रास्ते पर गाड़ी चलाना बच्चों का खेल नहीं है। यहां हर कदम पर फिसलन भरी ढीली बजरी, तीखे और संकरे मोड़, भूस्खलन का खतरा और बेहद पतली सड़कें मिलती हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब ऑल्टो उस खतरनाक एस-बेंड से गुजर रही थी, तो सड़क किनारे खड़े लोग भी हैरान होकर उसे देख रहे थे। कार ने बिना किसी झंझट के, बेहद सधे हुए अंदाज में उस मुश्किल चढ़ाई को चंद सेकंड्स में पार कर लिया।

सोशल मीडिया पर इस हैचबैक कार को प्यार से ‘लॉर्ड ऑल्टो’ का नाम मिला है। यह इसके इसी भरोसेमंद और ‘कहीं भी पहुंच जाने’ वाले एटीट्यूड की वजह से है। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ऑल्टो को देश के सुदूर गांवों, पथरीले रास्तों और बर्फबारी वाले ऊंचे पहाड़ों पर शान से दौड़ते हुए देखा गया है। अपने हल्के वजन, छोटे साइज और सिंपल मैकेनिज्म की वजह से यह कार उन जगहों पर भी आसानी से निकल जाती है, जहाँ बड़ी और भारी गाड़ियों के पहिए थम जाते हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर कार प्रेमियों के बीच इस गाड़ी की एक अलग ही इज्जत है।

अगर इस गाड़ी के इतिहास और परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो मारुति सुजुकी आल्टो भारत की सबसे सफल एंट्री-लेवल कारों में से एक रही है। कमाल का माइलेज, बेहद कम मेंटेनेंस खर्च और बजट में आने वाली कीमत की वजह से यह आज भी पहली बार कार खरीदने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके नए मॉडल की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग के साथ-साथ पहाड़ी रास्तों पर भी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, कंपनी इसे सीएनजी (CNG) के ऑप्शन के साथ भी बेचती है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News