भारत ने ब्लैक सी में कमर्शियल शिप एमवी ओमोर्फी पर हुए हमले हमले को लेकर यूक्रेन के राजदूत के समन भेजा है. इस जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी इसलिए विदेश मंत्रालय ने भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब किया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक 18 जुलाई को ब्लैक सी से गुजरते समय कमर्शियल जहाज MV OMORFI पर हमला हुआ था. MEA ने इस हमले में एक भारतीय की मौत की पुष्टि की थी और पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी.
कमर्शियल शिप पर हुए हमले की भारत ने निंदी की
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ने कमर्शियल शिप पर होने वाले ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है. इस तरह के हमले समुद्री आवाजाही की सुरक्षा, जहाजों के स्वतंत्र रूप से आने-जाने के अधिकार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बुरी तरह प्रभावित करते हैं.’
यूक्रेन के राजदूत से कहा गया है कि वे अपनी सरकार को भारत की इस गहरी चिंता से अवगत कराएं. भारत ने दोहराया कि ऐसे हमले, जो निर्दोष नागरिक नाविकों की जान जोखिम में डालते हैं, पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें हर हाल में रोका जाना चाहिए.
शिप पर 10 क्रू मेंबर थे सवार
विदेश मंत्रालय के अनुसार एमवी ओमोर्फी शिप पर हमला उस वक्त हुआ जब उस पर तीन भारतीयों समेत चालक दल के 10 सदस्य मौजूद थे. हमले के बाद भारत ने कहा था, ‘विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “रूस स्थित भारतीय मिशन संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.’ भारत ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने और समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है.
वहीं कैस्पियन सागर में ईरानी कमर्शियल शिप पर यूक्रेन ने हमला किया, जिस पर ईरान भड़का गया. ईरानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार (27 जुलाई 2026) को स्पष्ट किया कि हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और ईरान को इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला गैरकानूनी है और इसका जवाब जरूर दिया जाएगा. यूक्रेन पर संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा करने में तेहरान जरा भी संकोच नहीं करेगा. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने भी सोमवार तड़के नतीजों की धमकी दी थी.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.