सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा पर जाली भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसबी और बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई की। गुरुवार देर रात भिट्ठामोड़ कस्टम कार्यालय के समीप निगरानी अभियान के दौरान एक नेपाली नागरिक को जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार इसराफिल नदाफ नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत रामगोपालपुर निवासी रज्जाक नदाफ का पुत्र है।
31,600 की भारतीय और 10 हजार की नेपाली करेंसी: एसएसबी 51वीं बटालियन को सूचना मिली थी कि नेपाल से जाली नोटों की खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। इसके आधार पर भिट्ठामोड़ कस्टम चेकपोस्ट के पास निगरानी और घेराबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे इसराफिल को पकड़ा गया। तलाशी में 159 जाली नोट बरामद हुए। बरामद भारतीय जाली करेंसी में ₹500 के 37 नोट यानी ₹18,500, ₹200 के 19 नोट यानी ₹3,800 और ₹100 के 93 नोट यानी ₹9,300 शामिल हैं। इसके अलावा ₹1,000 मूल्यवर्ग के 10 जाली नेपाली नोट यानी नेपाली मुद्रा में ₹10 हजार बरामद हुए। भारतीय करेंसी की कुल कीमत ₹31,600 है।
बरामद जाली करेंसी और अन्य सामान जब्त कर इसराफिल को कानूनी कार्रवाई के लिए भिट्ठा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस व जांच एजेंसियां पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर सीमा पार नेपाल और मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी क्षेत्र में सक्रिय नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों की जांच कर रही हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play