Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी में शुक्रवार दोपहर घर से कॉलेज जा रही छात्रा को चार मनचलों ने घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया।पीड़िता के अनुसार, दोपहर करीब 11 बजे वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में तीन अज्ञात युवक पहले से उसका इंतजार कर रहे थे, जबकि एक अन्य पीछे से आकर उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने हथियार के बल पर बदसलूकी की और विरोध करने पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। शोर मचाने और स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामला सामने आने के बाद रात करीब आठ बजे ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। ब्रह्मपुरा थानेदार ने बताया कि पीड़िता से आवेदन देने को कहा गया है। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play