जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन और उनकी पत्नी समेत 6 लोगों की मौत – Jagran

जिम्बाब्वे में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत होने की खबर है। …और पढ़ें
जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर क्रैश।
जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 6 लोगों की मौत।
उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी भी मृतकों में शामिल।
हरारे के पास मारोनडेरा जिले में हुआ दर्दनाक हादसा।
डिजिटल डेस्क, हरारे। जिम्बाब्वे के ग्रामीण इलाके एस बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। मृतकों में जिम्बाब्वे के जाने-माने उद्योगपति विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा राजधानी हरारे से दक्षिण-पूर्व में स्थित मारोनडेरा जिले में हुआ। सरकारी प्रवक्ता निक मंगवाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर में चार यात्री जिनमें एक हाई-प्रोटिफाइल व्यवसायी शामिल था और दो क्रू मेंबर सवार थे।
पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी, जिससे शव बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल शवों की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और घटनास्थल पर राहत व बचाव दल मौजूद है।
बता दें कि सरकारी प्रसारणकर्ता ‘जेडबीसी न्यूज’ और परिवार के प्रवक्ता के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले 43 वर्षीय विकनेल चिवायो एक चर्चित कारोबारी थे। वह जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगवा के बेहद करीबी माने जाते थे।
चिवायो सोशल मीडिया पर अक्सर राष्ट्रपति मनांगवा और दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा, केन्या के विलियम रुटो जैसे कई क्षेत्रीय राष्ट्रप्रमुखों के साथ अपनी तस्वीरें और मुलाकातें साझा करते थे। वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और सेलेब्रिटीज, नेताओं, चर्च के पादरियों व सोशल मीडिया फॉलोअर्स को महंगे वाहनों और भारी-भरकम तोहफे देने के लिए काफी मशहूर थे।
हालांकि, उनके बिजनेस और राजनीतिक संपर्कों को लेकर सार्वजनिक खरीद और चुनावी फंडिंग से जुड़े कई विवाद और सवाल भी खड़े होते रहे थे, जिन्हें वह हमेशा खारिज करते आए थे। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि स्थिति की पूरी जांच के बाद घटना से जुड़ी और आधिकारिक जानकारियां साझा की जाएंगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News