जिम ट्रेनर के इश्क में अंधी पत्नी! घर में घुसकर पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, गाजियाबाद का दहला देने वाला CCTV – AajTak

Feedback
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर की सुबह जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने प्रिया शर्मा के पति शशांक कंथरिया पर घर में घुसकर चाकू से कई गंभीर वार किए थे. पुलिस जांच में पत्नी से प्रेम संबंधों के चलते हत्या की इस कथित साजिश का खुलासा हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल शशांक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. अब घटना का सीसीटीवी सामने आया है.
सीसीटीवी फुटेज से खुला खौफनाक राज
वसुंधरा की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी में हुई इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में सुबह सवेरे महिला प्रिया शर्मा के घर से बाहर निकलने के बाद जिम ट्रेनर प्रताप सिंह तेजी से फ्लैट में दाखिल होता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके कुछ ही देर बाद वह भागते हुए बाहर निकलता नजर आया. इस पूरी घटना से सोसायटी और आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई थी.
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग
घायल शशांक कंथरिया डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं. हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनके सिर, सीने और हाथ पर गहरे घाव लगे हैं, जिसके कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की देखरेख में उनकी सर्जरी की जा चुकी है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
शशांक के भाई की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने और दोनों की भूमिका की गहराई से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News