रामपुर। जिला कारागार में मंगलवार को एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी को 12 जून को टांडा पुलिस ने 12 साल पुराने मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बंदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए। अधिकारियों का कहना था कि बंदी शराब के नशे का आदी था। शराब न मिलने के कारण जेल आने के बाद से ही उसकी हालत खराब होने लगी थी।
वहीं अब इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने की तैयारी है। टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मस्जिद कोना निवासी साजिद के बेटे फैजल पर 12 साल पहले मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज हुआ था। मामले में वारंट जारी हो गए थे। जिस पर टांडा पुलिस ने इस मामले में फैजल को गिरफ्तार कर 14 जून को कोर्ट में पेश किया था। जहां से जेल भेज दिया गया। जेल में आने के बाद से उसकी हालत खराब होने लगी। सोमवार को हालत बिगड़ी तो उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को पूरे दिन उसका उपचार चला लेकिन शराब न मिलने के कारण शरीर में बेचैनी हो रही थी।
मंगलवार सुबह जब जेल खुली तो देखा कि फैजल की हालत काफी खराब है। उसकी नब्ज भी नहीं मिल रही थी। जिस कारण आनन-फानन में जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
14 जून को टांडा पुलिस पुराने मामले में फैजल को लेकर आई थी। जानकारी में आया है कि वह शराब का आदी था। जेल में शराब न मिलने के कारण उसके तबियत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार उसकी तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।
-राजेश यादव,जेल अधीक्षक
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play