बेतिया,निज संवाददाता। अब गांवों में बेटियों की शादी गरिमा, सुविधा और सामाजिक समावेश के साथ संपन्न हो सकेगी। ग्रामीण इलाकों में शादियों के आयोजन को सरल, सुलभ और सम्मानजनक बनाने के लिए बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले के सभी 303 पंचायतों में स्थायी विवाह भवन बनाए जाएंगे। इस महत्वकांक्षी योजना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है और कई पंचायतों में काम शुरू हो चुका है।जिला पंचायती राज विभाग के अनुसार प्रथम चरण में 21 पंचायतों का चयन किया गया है , जहां भूमि चिन्हित कर ली गई है और 10 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटित भी कर दी गई है। इन पंचायतों में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा चुका है। आने वाले समय में शेष पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से विवाह भवनों का निर्माण किया जाएगा।
50 लाख की लागत से बनेगा प्रत्येक विवाह मंडप भवन : सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में एक आधुनिक और सुविधायुक्त विवाह भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक विवाह भवन पर 50 लाख रुपए की लागत आएगी। भवन में शादी समारोह के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिनमें सुसज्जित स्टेज और विशाल बैठक कक्ष, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, बिजली, साफ सफाई और बारिश व गर्मी से सुरक्षा के लिए स्थायी ढांचा शामिल होगा। महिलाओं की भागीदारी करने के उद्देश्य से इन भवनों का संचालन जीविका दीदियों के हाथों में दिया जाएगा। इससे जहां स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं ग्रामीण समुदाय में उनकी सहभागिता और सशक्तिकरण भी बढ़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play