Trending Photos
Hyderabad News: अक्सर देखा जाता है कि लोग कर्ज न भर पाने की वजह से गलत काम करने लगते हैं. हैदराबाद से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी से बढ़ते कर्ज से परेशान होकर, एक 29 साल के ड्राइवर ने हैदराबाद में कथित तौर पर दो महिलाओं की हत्या कर दी. उसने उन्हें लिफ्ट देने का ऑफर दिया, फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी, इसके बाद उनके गहने ले लिए और लाशें शहर के बाहरी इलाके में फेंक दीं.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
ड्राइवर वासु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो एक डॉक्टर के यहां काम करता था. वासु को ऑनलाइन जुआ और बेटिंग की आदत थी और उसने 1 लाख से ज्यादा का लोन लिया था. अपना लोन चुकाने के लिए, वह एक मौके की तलाश में था. जब उसने यादम्मा को ज्वेलरी के साथ देखा तो उसने उसे मारने और सोना चुराने का फैसला किया. प्लान के मुताबिक, उसने शाम को उसे लेने और घर छोड़ने का ऑफर दिया.
रस्सी से घोंटा गला
बाद में वह उसे एक दोस्त की कार में ले गया और पर्सनल काम से बाहर निकलने के बहाने गांडीपेट (उस्मान सागर) की ओर चला गया. ग्रेहाउंड्स कंपाउंड के पास एक सुनसान जगह पर, उसने कथित तौर पर रस्सी से उसका गला घोंट दिया और उसकी ज्वेलरी चुरा ली. हालांकि इसमें कान को छोड़कर ज्यादातर चीजें नकली थी. एक सोने की थी जिसे गिरवी रखकर वो 18 हजार रुपए लिया. इसके बाद वो एक महिला को निशाना बनाया और उसकी हत्या करके उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया. उसने जयम्मा के सोने के गहने गिरवी रखकर Rs 22,000 लिए. इसके बाद घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद जांच हुई तो जाकर खुलासा हुआ.
कबूला अपना गुनाह
पूछताछ के दौरान वासु ने महिलाओं की हत्या करने और अपना लोन चुकाने के लिए उनकी ज्वेलरी चुराने की बात कबूल की. आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का रहने वाला वासु ने सबसे पहले 11 मार्च को फिल्म नगर की रहने वाली 70 साल की यादम्मा को टारगेट किया. वह उन्हें जानता था क्योंकि वह फंक्शन में खाना बनाती थीं और कथित तौर पर उसने उन्हें सोने की ज्वेलरी पहने देखा था, जिससे उसने क्राइम का प्लान बनाया. इसके बाद 14 मार्च को वासु ने फिर हमला किया. इस बार, उसने 56 साल की जयम्मा को निशाना बनाया.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.