गुजरात के वडोदरा में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी मैदान में हजारों पेशेवर युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के गहरे निहितार्थ हैं। इस समय देश में सबसे ज्यादा मुखर अगर कोई वर्ग है, तो वह जेन-जी ही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन ने देश-दुनिया को इसकी शक्ति का एहसास भी करा दिया है। तमाम राजनीतिक दल और संगठन अब इसे गंभीरता से लेने लगे हैं। गौर कीजिए, कुछ ही दिनों पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस पीढ़ी से संवाद किया था और जेन-जी व जेन-अल्फा को पुरानी पीढ़ियों से अधिक देशभक्त करार दिया था। दरअसल, आधुनिक तकनीक की समझ के मामले में यह पीढ़ी किसी भी आयु-वर्ग के लोगों से कहीं अधिक दक्ष है और सोशल मीडिया पर सर्वाधिक सक्रिय भी है। ऐसे में, बहुत जरूरी है कि इस वर्ग की अपेक्षाओं, चिंताओं को समझा जाए और उसे एक सकारात्मक दिशा दी जाए। प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि ‘भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है।’ ऐसे कई उदाहरण हैं, जब इस वर्ग ने विभिन्न दलों के आईटी सेल द्वारा परोसे गए झूठ को चंद मिनटों के भीतर तार-तार कर डाला। इसलिए इसे अब भ्रमित करने की कोई भी कवायद कामयाब नहीं होने वाली।
जेन-जी की ऊर्जा को इस समय सकारात्मक मोड़ देने की बहुत आवश्यकता है और प्रधानमंत्री इस बात को भली-भांति जानते हैं। चूंकि विकसित भारत 2047 का काफी कुछ दारोमदार इसी आयु-वर्ग के कंधों पर होगा, इसलिए इन किशोरों-युवाओं को रचनात्मक बनाए रखने की बड़ी आवश्यकता है। यह सुखद है कि चरखा आंदोलन के जरिये महात्मा गांधी देश को रचनात्मकता की एक ऐसी राह दिखा गए हैं, जिस पर चलने को अपने युवाओं, नागरिकों को प्रेरित करके बड़े लक्ष्य साधे जा सकते हैं। इतिहास साक्षी है कि चरखा आंदोलन से प्रेरित भारतीयों ने कैसे मैनचेस्टर से आने वाले कपड़ों का बहिष्कार कर दिया था और क्या अमीर, क्या गरीब, सबने हुलसकर खादी को अपना लिया था। उस मुहिम से स्त्रियों का सशक्तीकरण तो हुआ ही, आजादी के आंदोलन को एक पैनी धार भी मिली। आश्चर्य नहीं कि बापू के जन्मदिन पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। लाखों स्कूली किशोर और नौजवान इस मुहिम से जुड़े और इसका अच्छा असर हम अपने सार्वजनिक स्थलों पर अब देख रहे हैं।
निस्संदेह, कुछ विसंगतियां हमारे बच्चों को बेचैन करती हैं, आगे भी करेंगी। वे उन विसंगतियों पर खुलकर अपनी राय आज भी व्यक्त कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उनकी शिकायतों को पूरी संवेदना से सुनने और उन्हें सही हल देने की जरूरत हमेशा रहेगी। युवाओं से संवाद की प्रधानमंत्री की पहल इसलिए एक सुखद कवायद है। यह देश के समूचे राजनीतिक वर्ग की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह नौजवानों को हताशा या निराशा की खाई में गिरने से बचाएं। निराशा या हताशा के कमजोर पलों में ही इनमें से अनेक युवा नशाखोरी की ओर कदम बढ़ा देते हैं या फिर खुदकुशी जैसे कृत्य को अंजाम दे बैठते हैं। इसलिए उनसे लगातार संवाद करते रहने की जरूरत है। चूंकि प्रधानमंत्री देश के मुखिया होते हैं, इसलिए इस ओहदे से जब कोई अभियान शुरू होता है, तो उसकी गंभीरता और प्रभावशीलता अलग होती है। आशा है, ऐसे संवादों से हमारे किशोरों व नौजवानों में एक नई आशा का संचार होगा और वे राष्ट्र-निर्माण में अपनी महती भूमिका पहचान सकेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।
इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play