Hapur News: मीडिया पर सोमवार को एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आरोपी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और वीडियो वायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वायरल वीडियो में अपशब्द करने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर आरोपी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इस वीडियो का तुरंत संज्ञान में लेकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी ग्राम सरावा निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो में दिखाई देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play