जैकब बेथेल और बेन डकेट ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 16 साल बाद हुआ ये कारनामा – Hindustan

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और ओपनर्स ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रन जोड़े और इतिहास रच दिया। यह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। बेथेल और डकेट ने दिग्गज जो रूट और इयोन मॉर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा। रूट और मॉर्गन ने 2018 में लीड्स में भारत के विरुद्ध वनडे मैच में तीसरे विकेट के लिए 186 रनों की अटूट साझेदारी की थी। वहीं, मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन ने 2002 में लॉर्ड्स में भारत के सामने दूसरे विकेट के लिए 185 रनों की पार्टनरशिप की थी।
शुरुआती दो मैचों में फ्लॉप रहे 22 वर्षीय बेथेल आखिरी वनडे में शतक से चूक गए। उन्होंने 93 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। डकेट ने 109 गेंदों में 15 चौकों की मदद से शतक कंप्लीट किया। यह उनका चौथा वनडे शतक है। बेथेल और डकेट की साझेदारी प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी। प्रसिद्ध ने 31वें ओवर में बेथेल को रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया।
बता दें कि लॉर्ड्स में 16 साल बाद इंग्लैंड के ओपनर्स ने 100 प्लस रनों की पार्टनरशिप की है। बेथेल और डकेट से पहले यह कारनामा एंड्रयू स्ट्रॉस और स्टीवन डेविसच की जोड़ी ने किया। दोनों ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 113 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो और डेविड मालन की शतकीय साझेदारी के बाद इंग्लैंड के लिए वनडे में पहली 100 प्लस रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप है। बेथेल और डकेट ने लॉर्ड्स में वनडे में किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की है।
226 एंड्रयू स्ट्रॉस – एंड्रयू फ्लिंटॉफ बनाम वेस्टइंडीज 2004 (चौथा विकेट)
213 ग्रीम हिक – नील फेयरब्रदर वेस्टइंडीज 1991 (तीसरा विकेट)
202 ग्राहम गूच – डेविड गॉवर बनाम ऑस्ट्रेलिया 1985 (दूसरा विकेट)
192 बेन डकेट – जैकब बेथेल बनाम भारत 2026 (पहला विकेट)
IND vs ENG ODI में पहले विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप
192* बेन डकेट – जैकब बेथेल लॉर्ड्स 2026
160 जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो एजबेस्टन 2019
158 एलेस्टेयर कुक – इयान बेल राजकोट 2013
135 जेसन रॉय– जॉनी बेयरस्टो पुणे 2021
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News