जॉनी वॉकर से ग्लेनफिडिच तक… दिल्ली में सस्ती हो सकती है स्कॉच व्हिस्की, इन ब्रांड्स के घटेंगे दाम – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 04-11-26 13:46
अगर आप स्कॉच व्हिस्की के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली में जल्द ही स्कॉच के दाम कम हो सकते हैं. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है. इसका असर अब शराब की कीमतों पर भी दिखने लगा है. आबकारी विभाग ने कीमतों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, स्कॉच व्हिस्की के दाम करीब 7 फीसदी तक कम हो सकते हैं. इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली में सबसे पहले होटल और क्लबों को मिलेगी राहत
आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शुरुआत में स्कॉच की नई कीमतों पर सप्लाई होटल, क्लब और रेस्तरां (HCR) को की जाएगी. इसके बाद कम कीमत वाली शराब रिटेल दुकानों पर उपलब्ध होगी. यानी आम ग्राहकों को नई कीमतों का फायदा मिलने में थोड़ा समय लग सकता है.
जिन लोकप्रिय ब्रांडों के दाम कम होने की उम्मीद है, उनमें जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल, डबल ब्लैक, रेड लेबल और ग्लेनफिडिच 12 इयर्स जैसे नाम शामिल हैं.
भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट से कैसे घटेंगे दाम?
स्कॉच की कीमतों में कमी की वजह भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है. इसके तहत ब्रिटेन में बोतलबंद होकर भारत आने वाली स्कॉच व्हिस्की पर कस्टम ड्यूटी 150 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी कर दी गई है. यह समझौता 15 जुलाई 2026 से लागू हुआ है.
आने वाले 10 वर्षों में इस ड्यूटी को धीरे-धीरे घटाकर 40 फीसदी तक लाने की योजना है. इसका मकसद ब्रिटेन के उत्पादों को भारतीय बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध कराना और उनकी बिक्री को बढ़ावा देना है.
इन राज्यों में पहले ही घट चुके हैं शराब के दाम
दिल्ली के आबकारी विभाग ने सितंबर में थोक विक्रेताओं से नई कीमतों के हिसाब से कॉस्ट कार्ड और कम एमआरपी के लिए आवेदन मांगे थे. गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में शराब की कीमतों में बदलाव किया जा चुका है.
हालांकि, अलग-अलग राज्यों में कीमतों में कमी एक जैसी नहीं है. यह ब्रांड, आयात लागत और राज्य के टैक्स नियमों पर निर्भर करती है.
स्कॉच की कीमतों में 7 फीसदी तक की कमी संभव
शराब कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, इंपोर्टेड BIO (बॉटल्ड-इन-ओरिजिन) शराब की नई कीमतें पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद लागू होंगी. अनुमान है कि इससे खुदरा कीमतों में करीब 7 फीसदी तक की कमी आ सकती है.
नई कीमतों वाला स्टॉक बाजार तक पहुंचने में कम से कम दो सप्ताह लग सकते हैं. इसकी वजह यह है कि सप्लाई चेन में थोक विक्रेताओं और दुकानदारों के पास पहले से पुरानी कीमतों पर खरीदा गया स्टॉक मौजूद है.
शादी के सीजन से पहले मिल सकती है राहत
इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि दिवाली के बाद और शादी के सीजन से पहले स्कॉच की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है. नवंबर के दूसरे हिस्से में दिल्ली के होटल, बार और रेस्तरां के साथ शादी समारोहों में प्रीमियम शराब की मांग बढ़ जाती है.
ऐसे में नई कीमतें लागू होने से होटल और रेस्तरां कारोबार को पहले फायदा मिल सकता है. इसके बाद धीरे-धीरे रिटेल दुकानों पर भी ग्राहकों को सस्ती स्कॉच खरीदने का मौका मिल सकता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News