Edited By Sanjeet
विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं (PIC Credit – Facebook ( crex ) / Instagram (alienstattooindia))
Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली का जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवंबर को साल 1988 में दिल्ली में हुआ था. क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने और बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले विराट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. जैसे कि उनके शरीर पर कुल 13 टैटू बने हुए हैं.
किंग कोहली को टैटू बनवाने का बहुत शौक है. हालांकि, उनके शरीर पर बने ये टैटू सिर्फ फैशन या स्टाइल के लिए नहीं हैं, बल्कि हर टैटू के पीछे एक खास वजह छिपी हुई है. इनमें कहीं उनके माता-पिता के प्रति प्यार झलकता है, तो कहीं आध्यात्मिक विश्वास और जीवन के सिद्धांतों की झलक देखने को मिलती है. तो आइए विराट के 38वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके सभी 13 टैटू की कहानी और उनका खास मतलब.
5️⃣6️⃣6️⃣ Intl. Matches & Counting 🫡
2️⃣8️⃣6️⃣0️⃣1️⃣ Intl. Runs & Counting 👏
8️⃣6️⃣ Intl. Centuries & Counting 👑
Winner of ICC Men’s ODI World Cup 2011, ICC Champions Trophy 2013 & 2025, and ICC Men’s T20 World Cup 2024 🏆
Happy Birthday to one of the finest to ever grace the game,… pic.twitter.com/trAaZrw9LY
1. ओम का टैटू – विराट कोहली ने अपने बाएं ट्राइसेप पर ओम का निशान बनवाया है. हिंदू धर्म में ओम को बेहद पवित्र माना जाता है. यह आध्यात्मिकता, शांति और ब्रह्मांड की सार्वभौमिक ऊर्जा का प्रतीक है.
2. मॉनेस्ट्री का टैटू – विराट के बाएं कंधे पर मॉनेस्ट्री यानी मठ का टैटू बना हुआ है. यह ऐसी जगह को दर्शाता है, जहां साधु और धार्मिक समुदाय ध्यान, साधना और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करते हैं.
3. स्कॉर्पियो यानी बिच्छू का टैटू – विराट कोहली की राशि वृश्चिक (Scorpio) है. इसी वजह से उन्होंने अपने दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से पर बिच्छू का टैटू बनवाया है. इसे जुनून, मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है.
4. टेस्ट कैप नंबर 269 – विराट ने अपने बाएं हाथ पर 269 नंबर का टैटू बनवाया है. यह उनका टेस्ट कैप नंबर है. इस टैटू के जरिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने सफर की शुरुआत से जुड़ी याद को हमेशा के लिए अपने साथ रखा है.
5. वनडे कैप नंबर 175 – कोहली के बाएं हाथ पर 175 नंबर का टैटू भी बना है. यह विराट का वनडे कैप नंबर है, जो भारतीय टीम के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की याद दिलाता है.
6. माता-पिता के नाम का टैटू – विराट के बाएं हाथ पर उनके पिता प्रेम कोहली और मां सरोज कोहली के नाम भी लिखे हुए हैं. यह टैटू उनके माता-पिता के प्रति प्यार, सम्मान और परिवार से उनके गहरे जुड़ाव को दिखाता है.
7. जापानी समुराई का टैटू – विराट के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से पर जापानी समुराई का टैटू बना हुआ है. समुराई जापानी योद्धाओं को कहा जाता है. यह टैटू अनुशासन, साहस, सम्मान और आत्मनियंत्रण का प्रतीक है. ये सभी खूबियां विराट के खेल और उनके व्यक्तित्व में भी नजर आती हैं.
8. गॉड्स आई यानी ईश्वर की आंख – समुराई के टैटू के ऊपर विराट ने गॉड्स आई का डिजाइन बनवाया है. इसे ईश्वर की नजर और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसका संदेश है कि इंसान को अपने हर काम और फैसले की जिम्मेदारी समझनी चाहिए.
9. पियोनी फूल का टैटू – विराट के बाएं कंधे पर पियोनी फूल का टैटू भी बना हुआ है. एशियाई और खासकर चीनी संस्कृति में इस फूल को समृद्धि, खुशहाली, सम्मान और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है.
10. मेटाट्रॉन क्यूब – विराट के दाहिने फोरआर्म पर मेटाट्रॉन क्यूब का टैटू बना है. यह कई ज्यामितीय आकृतियों से मिलकर बना एक आध्यात्मिक प्रतीक है. इसे ब्रह्मांड की संरचना, ऊर्जा और आध्यात्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है.
11. भगवान शिव और कैलाश पर्वत – विराट के बाएं हाथ पर भगवान शिव की ध्यानमग्न तस्वीर बनी हुई है. इसके बैकग्राउंड में कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील का डिजाइन भी दिखाई देता है. यह टैटू भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है.
12. कमल के फूल का टैटू – आईपीएल 2026 से पहले विराट ने अपने बाएं हाथ पर कमल के फूल वाला स्लीव टैटू बनवाया था. कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद अपनी सुंदरता बनाए रखता है. इसलिए इसे संघर्ष, मुश्किल हालात में आगे बढ़ने और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. यह विराट की जिंदगी और क्रिकेट करियर के सफर से भी जुड़ा हुआ है.
13. पानी में गिरती बूंद जैसा टैटू – विराट के नए टैटू में एक गोलाकार डिजाइन दिखाई देता है. इसके बीच में एक बिंदु है, जिससे कई घुमावदार रेखाएं बाहर की ओर निकलती हैं. यह पानी में बूंद गिरने से बनने वाली लहरों जैसा नजर आता है. इसका संदेश है कि किसी व्यक्ति का छोटा सा कदम या काम भी भविष्य में बड़ा प्रभाव डाल सकता है.
Every era produces one player who defines it. For this era of cricket…. Virat Kohli is 𝐇𝐈𝐌. 👑🔥
The numbers will live in the history books, and the world already knows his class. But what we’ll hold on to is how he made us feel throughout. 🥹
Happy birthday, 𝐊𝐈𝐍𝐆… pic.twitter.com/TMrxLSPcKn
ये भी पढ़ें- पहले वनडे में भारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
38 वर्षीय विराट कोहली ने महज 18 साल की उम्र में 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाई और भारतीय टीम की कप्तानी भी की. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उनका लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना और भारत को चैंपियन बनना है. कोहली ने अपने करियर में अब तक 318 वनडे मैचों में 15,183 रन बनाए हैं, जिसमें 55 शतक और 80 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम 123 मुकाबलों में कुल 9,230 रन दर्ज हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं. इसके अलावा, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 125 मैचों में 1 शतक और 38 अर्धशतक के साथ 4,188 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, खलील और एलिस को किया ट्रेड
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301