जोधपुर के महाराजा से हुई एक्ट्रेस की शादी, प्लेन क्रैश में गई जान, उम्मेद भवन में आज भी अभिनेत्री का भूत? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
This actress married Maharaja of Jodhpur but was died: एक्ट्रेस जुबैदा बेगम और महाराजा हनवंत सिंह की कहानी भारत के इतिहास की सबसे दुखद और रहस्यमयी रही है। दोनों की जान एक प्लेन क्रैश में चली गई थी, लेकिन कुछ लोग इसे एक साजिश मानते हैं। इस जोड़ी की जिंदगी और मौत की परतों को समझने के लिए हम एक बार फिर से उनकी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं।
जुबैदा बेगम का जन्म एक राजसी परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता ने उनकी अभिनय के प्रति रुचि का कभी समर्थन नहीं किया। पिता ने उनकी शादी और तलाक जैसे अहम फैसले भी लिए। हालांकि जुबैदा ने इसके बावजूद कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की। एक बार जब वो जोधपुर के एक रॉयल वेडिंग में गईं तो उनकी खूबसूरती ने महाराजा हनवंत सिंह का दिल जीत लिया।
जुबैदा बेगम और हनवंत सिंह की प्रेम कहानी की शुरुआत तो हुई लेकिन उनकी प्रेम कहानी का अंत बहुत दर्दनाक रहा। 26 जनवरी 1952 को दोनों एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि हर किसी को हिलाकर रख दिया। जुबैदा की प्रेम कहानी के साथ-साथ उनकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। कुछ का मानना है कि उनका प्यार इतना गहरा था कि उन्होंने एक साथ मरने का फैसला किया था।
साल 2001 में जुबैदा के बेटे खालिद मोहम्मद ने उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाई थी, जिसने मौत के इस रहस्य को और भी मुश्किल बना दिया था। फिल्म में ऐसा दिखाया गया कि जुबैदा का हनवंत सिंह के प्रति प्रेम इतना मजबूत था कि वो उनके बिना जी नहीं सकती थीं। फिल्म ने एक नई पीढ़ी को इस कहानी से रूबरू कराया, जिससे लोगों के मन में उनके जीवन के प्रति जिज्ञासा बढ़ गई।
‘डीएनए इंडिया’ की खबर के मुताबिक जुबैदा की मौत के बाद उनके बेटे राव राजा हुकम सिंह को जोधपुर की रानी मां ने पाला। राव राजा सिंह ने मेयो कॉलेज अजमेर में पढ़ाई की और बाद में राव रानी राजेश्वरी कुमारी से शादी की। उनका एक बेटा परिक्षित सिंह और एक बेटी जैनंदिनी कंवर है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि 17 अप्रैल 1981 को राव राजा सिंह की भी हत्या कर दी गई, जिससे परिवार में एक बार फिर से अंधेरा छा गया।
कई लोगों का मानना है कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आज भी जुबैदा की आत्मा भटकती है। भवन के कुछ कमरों को  ताला लगाकर बंद कर दिया गया है क्योंकि ये कहा जाता है कि वहां एक साया है। ये रहस्य और दुखद कहानी आज भी लोगों के दिलों में बड़ी छाप छोड़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में हुई हिंसा? क्या एक फीमेल कंटेस्टेंट से पिट गए Rajat Dalal?

Edited By
Himanshu Soni
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News