कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण सरकार पेट्रोल-डीजल और एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है.
सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें ₹4-5 प्रति लीटर तक बढ़ानी पड़ सकती हैं. वहीं घरेलू LPG की कीमत ₹40-50 प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती है. यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब आज यानी 1 मई से कमर्शियल एलपीजी के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.
सरकार एलपीजी गैस के दाम और पेट्रोल-डीजल में भी बढ़ोतरी करके तेल कंपनियों पर से बोझ को कम करना चाहती है, क्योंकि ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं.
(चेतन भूटानी की रिपोर्ट)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू