जोधपुर में आज होगा प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला: 7.12 लाख मतदाता 100 वार्डों के 385 कैंडिडेंट्स के लिए ड… – Dainik Bhaskar

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षद लिए आज मतदान होगा। यहां 385 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, इनमें भाजपा-कांग्रेस के 100-100 और बाकी 185 अन्य दलों (बीएसपी, रालोपा, आप) समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।
निकाय चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। निगम के मेयर के लिए 21 और डिप्टी मेयर के लिए 22 सितंबर को चुनाव होंगे।
इस बार शहरी चुनाव में 2 लाख 74 हजार 094 युवा वोटर्स यानी 18 से 35 साल तक उम्र के मतदाताओं पर सभी की नजर है। क्योंकि कुल मतदाता का 38.5 प्रतिशत हिस्सेदानी इन युवा वोटर्स की है।
18 से 25 एज ग्रुप के 1 लाख से ज्यादा वोटर्स
शहर में 18 से 25 एज ग्रुप के महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 1,07,728 है। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 58 हजार 728 और महिला वोटर्स की संख्या 49 हजार है।
वहीं वार्ड नंबर 72 में पुरुष वोटर्स की संख्या 1265 है, लेकिन यहां महिला वोटर्स महज 657 ही है। इनमें सबसे ज्यादा इस एज ग्रुप के वोटर्स वार्ड नंबर 94 में हैं, जहां 18 से 25 एज ग्रुप के पुरुष 1255 और महिला वोटर्स की संख्या 1053 है।
वहीं इस एज ग्रुप में सबसे कम वोटर्स वाला वार्ड 15 नंबर है। जहां पुरुष वोटर्स 243 और महिला वोटर्स 194 ही है।
18 से 35 एज ग्रुप 2 लाख 76 हजार वोटर्स, 51 से 60 साल वालों में महिला वोटर्स ज्यादा
18 से 35 एज ग्रुप में महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 2 लाख 76 हजार 094 है। इनमें 1 लाख 45 हजार 037 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 057 महिला वोटर्स हैं।
वहीं 51 से 60 साल के उम्र के वोटर्स की बात की जाए तो इनमें महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 51 से 59 एज ग्रुप में पुरुष वोटर्स 47,512 और महिला मतदाताओं की संख्या 48,821 है। इनमें पुरुष और महिला वोटर्स में 1,309 का अंतर है।
इसी तरह 60 और इससे ज्यादा एज ग्रुप में भी महिला वोटर्स पुरुष मतदाताओं से 1,449 ज्यादा है। महिला 56,145 है, जबकि पुरुष मतदाता 54,696 है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News