जौनपुर आई बेंगलुरु पुलिस, अंधेरे में ही भागते दिखे अतुल सुभाष के ससुराल वाले – Zee News Hindi

Atul Subhash Suicide Case Updaet: अतुल सुभाष सुसाइड केस में बुधवार की सुबह बड़ी खबर आ रही है कि उसके ससुराल वाले देर रात अंधेरे में घर छोड़कर कहीं चले गए हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक को जाते हुए देखा सता है.
Trending Photos
Atul Subhash News: AI इंजीनियर की खुदकुशी के बाद पूरे देश में इसी की चर्चा चल रही है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. साथ ही आत्महत्या से पहले 24 पन्नों को भावुक कर देने वाला सुसाइ़ड नोट भी लिखा है. इसके अलावा लगभग डेढ़ घंटे का एक वीडियो भी जारी है. मामला मीडिया में छलने के बाद अतुल सुभाष की पत्नी और ससुराल वाले परेशान हो गए हैं. हाल ही में उनको लेकर कहा जा रहा है कि वो रात के अंधेरे में अपने घर से भाग गए हैं. 

एक जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में बाइक पर बैठकर पुलिस के डर से अतुल सुभाष के ससुराल वाले भाग गए हैं. बताया जा रहा है कि अतुल सुभाष की पत्नी की मां और भाई वगैरह रात के अंधेरे में बाइक पर बैठकर कहीं और जाती हुई दिखाई दिए हैं. AI इंजीनियर अतुल सुभाष मौत मामले में भाई की तहरीर पर बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच करने के लिए बेंगलुरु पुलिस की एक टीम जौनपुर भी पहुंच गई है.

‘यही जारी रहा तो इंसाफ कैसे होगा’

रात के अंधेरे में बाइक पर बैठकर पुलिस के डर से भागे मृतक अतुल सुभाष के सास और साले, पत्नी की मां और भाई फरार, पत्नी की मां रात के अंधेरे में बाइक पर बैठकर कहीं और जाती हुई दिखाई दीं. AI इंजीनियर अतुल सुभाष मौत मामले में भाई की तहरीर पर बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज किया है. मामले की… pic.twitter.com/WNjBRFGHf2

— Zee News (@ZeeNews) December 12, 2024
अतुल सुभाष के परिवार ने उसके लिए इसांफ और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. सुभाष के भाई विकास ने कहा,’मैं चाहता हूं कि मेरे भाई को इंसाफ मिले. मैं चाहता हूं कि इस देश में एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया हो जिसके जरिए पुरुषों को भी इंसाफ मिल सके. मैं उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता हूं जो विधिक पद पर बैठे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, क्योंकि अगर यह जारी रहा तो लोग इंसाफ की उम्मीद कैसे कर पाएंगे.’ 

‘लोग शादी करने से डरने लगेंगे’

#WATCH | Patna | The Brother of Atul Subhash who committed suicide on the 9th of December in Bengaluru, Bikash Kumar says, “The suicide note that my brother has written – the very first line he has written is – Justice is Due. We want justice at any cost…” pic.twitter.com/fyziuyKtx9
— ANI (@ANI) December 11, 2024
व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इंसाफ की उम्मीद तभी की जा सकती है जब यह भ्रष्टाचार मुक्त हो, जब हर पक्ष को समान रूप से सुना जाए और तथ्यों की बुनियाद पर दलीलें दी जाएं. उन्होंने आरोप लगाया,’इंसाफ की उम्मीद तभी की जा सकती है जब तथ्यों के आधार पर फैसले लिए जाएं और अगर ऐसा नहीं होता है तो लोगों का धीरे-धीरे न्यायिक प्रणाली से विश्वास उठना शुरू हो जाएगा. इससे ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं कि लोग शादी करने से डरने लगेंगे. पुरुषों को लगने लगेगा कि अगर उन्होंने शादी कर ली तो वे रुपये निकालने वाले ‘एटीएम’ बनकर रह जाएंगे.’
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News