झांसी में शनिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। दोपहर में कार्यकर्ता झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्हें स्टेशन पर विदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि शनिवार को झांसी से ताज एक्सप्रेस के जरिए करीब 400 कार्यकर्ता दिल्ली भेजे गए हैं। वहीं, शाम को गठबंधन के नेता सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस और सपा समेत गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.