करवा चौथ की पूजा के बाद उजड़ा परिवार: शक के फेर में पत्नी ने लगाई फांसी, बदहवास पति ने भी दी जान – AajTak

Feedback
राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में करवा चौथ की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ का पूजन करने के कुछ ही देर बाद पति-पत्नी ने अलग-अलग जगह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी को पति पर किसी दूसरी महिला के पास जाने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था. त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया.
करवा चौथ पर पति-पत्नी ने साथ में पूजन किया था. इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा और किसी दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकल गया. पति के घर से जाते ही पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगा ली. कुछ देर बाद जब पति वापस लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए. पत्नी की मौत का दृश्य देखकर वह भी सदमे में आ गया.
बताया जा रहा है कि इसके बाद पति ने पत्नी की साड़ी ली और घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर जाकर फांसी लगा ली. कुछ ही देर में पति-पत्नी दोनों की मौत की खबर गांव में फैल गई.
प्रारंभिक जानकारी में पत्नी के मन में पति के किसी दूसरी महिला के पास जाने को लेकर शक होने की बात सामने आई है. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.देखें VIDEO:- 
मामले में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के बरखेड़ा बोंदर में पति-पत्नी ने आत्महत्या की है. करवा चौथ की पूजा के बाद पति दोस्त के पास जाने का कहकर घर से निकला था. इसके बाद पत्नी ने घर में फांसी लगा ली. जब पति वापस आया और उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उसने भी घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News