Haridwar News: भगवान चित्रगुप्त कथा का होगा आयोजन – Hindustan

Haridwar News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन करेगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सुशील सक्सेना ने बताया कि 1 नवंबर को भूपतवाला स्थित चित्रगुप्त घाट पर कथा का आयोजन होगा। पिछले तीन वर्षों से लगातार गंगा किनारे कथा की जा रही है। जिसमें देश के अन्य प्रदेशों, शहरों से भी समाज के लोग एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त किसी एक समाज या जाति के भगवान नहीं हैं बल्कि सभी समाज, जाति के हैं। उन्हें कलम का देवता भी कहा जाता है।

चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद द्वारा कथा सुनाई जाएगी। देश में पहली बार तीन वर्ष पूर्व कथा ऋषिकेश में की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय सहित पूरे देश से समाज के लोग एकत्र रहेंगे। इस दौरान 2 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी। पहली बार धर्मनगरी में राष्ट्रीय बैठक होने जा रही है। इस अवसर पर मुकुल श्रीवास्तव, विभाष सिन्हा, विश्वास सक्सेना, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, कुशल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News