शोल्डर : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम मुकाबला आज, पहले ही 3-1 की बढ़त बना चुकी है भारतीय टीम अंतिम एकादश में कर सकती है बदलाव टी-20 सीरीज
हैमिल्टन, एजेंसी। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। टीम रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम मुकाबले में जीत के साथ विदाई चाहेगी। भारतीय टीम चौथे मैच में मिली हार के बाद पलटवार को तैयार होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपनी लय बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस मुकाबले में भी रनों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है।
भारतीय टीम प्रबंधन आकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद अंतिम एकादश में बदलाव कर सकता है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है। उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। सैमसन ने इस सीरीज में 67, 14, 18, 4 रन बनाए हैं। टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं।
हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि खुद श्रेयस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे। उन्होंने टी-20 में पहला शतक जड़ने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाए। यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे। उनके नाकाम रहने से निचले क्रम में धीर और नितिश ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
पिछले मैच में नाकाम रहने के बाद अभिषेक भी एक और बड़ा धमाका करना चाहेंगे। वह तीसरे मैच की तरह तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने सीरीज में 227 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (276) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। ईशान भी बड़ी पारी खेलकर लय पाने की कोशिश करेंगे। तिलक और नमन धीर रंग में हैं। टीम को इनसे फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
गेंदबाजी में दूसरे और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 200 रन से कम पर रोकने के बावजूद भारतीय आक्रमण की कमजोरियां उजागर हुई हैं। टीम अर्शदीप और अक्षर पर विकेटों के लिए काफी निर्भर रही है। चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्हें तीन मैचों में एक विकेट मिला। उनका इकोनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है। अर्शदीप अकेले भारतीय गेंदबाज हैं जिनका इकोनॉमी रेट इस सीरीज में दस से कम रहा है। अक्षर पटेल हालांकि महंगे साबित हुए हैं। मयंक के साथ नमन और नितिश ने भी गेंदबाजी से छाप छोड़ी है।
———–
प्रसारण : दोपहर 12:30 बजे
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
——————–
आमने-सामने
कुल मैच : 35
भारत जीता : 22
न्यूजीलैंड जीता : 12
बेनतीजा : 1
————-
तिलक और ईशान दो हजारी बनने के करीब
तिलक वर्मा दो हजारी बनने और छक्कों का शतक लगाने के करीब हैं। वह 66 रन बनाते ही दो हजार रन बनाने वाले सातवें भारतीय बन जाएंगे। यही नहीं उनके बल्ले से तीन और छक्के निकलते ही वह 100 छक्के लगाने वाले भी सातवें भारतीय बन जाएंगे। वहीं ईशान किशन को दो हजार रन पूरे करने के लिए 45 रन की दरकरार है।
—————–
बाक्स
नबी पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह चौथे और पांचवें मैच के लिए पहले से ही टीम का हिस्सा हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पांच मैचों की सीरीज से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने शनिवार को उन्हें टीम में शामिल किया। सीरीज का पहला वनडे मैच चार नवंबर को आकलैंड में खेला जाएगा।
नबी ने अब तक एक अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के रूप में खेला है। उस मैच में उन्होंने अपने कोटे के सभी दस ओवर फेंके थे और 84 रन दिए थे पर विकेट नहीं ले पाए थे। मौजदा समय में वह भारत ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में दो पारियों में छह विकेट चटकाए थे।
——————–
नंबर गेम
-2 मुकाबलें सेडॉन पार्क में दोनों टीमों ने खेले हैं, जिसमें से एक न्यूजीलैंड ने और एक भारतीय टीम ने जीता है
-6 साल बाद भारत यहां खेलेगा। दोनों के बीच 2020 में खेले गए पिछले मैच में भारत सुपर ओवर में जीता था
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play