'यूद्ध कैसे और कब खत्म होगा, यह हम तय करेंगे', अमेरिका के साथ संघर्ष पर मोजतबा खामेनेई की दो टूक – Jagran

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ जारी संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सेना को …और पढ़ें
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की दो टूक।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का सख्त बयान।
दुश्मन के खतरे का तुरंत, बिना सीमा जवाब दें।
अमेरिका-इजरायल की संपत्तियां ईरानी रडार पर।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में डोनल्ड ट्रंप की तीखी बयानबाजी के बाद अब ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का भी बड़ा बयान सामने आया है।
मोजतबा खामेनेई ने देश की सशस्त्र सेनाओं को एक सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि दुश्मन के किसी भी खतरे का तुरंत और बिना किसी भौगोलिक सीमा के जवाब दिया जाना चाहिए। शनिवार को उनके आधिकारिक टेलीग्राम अकाउंट पर जारी एक बयान में यह बात सामने आई है।
अपने बयान में ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान की सेना को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए हैं। खामेनेई ने कहा कि दुश्मन के किसी भी नए सैन्य या आतंकवादी हमले का बिना किसी देरी के मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
बयान में आगे कहा गया है कि ईरान खुद तय करेगा कि दुश्मनों के खिलाफ शुरू हुए इस सैन्य संघर्ष या हमलों को कब और किन शर्तों के तहत खत्म करना है।
इस आदेश के तहत सैन्य अधिकारियों को टारगेट लिस्ट को अपडेट करने को कहा गया है, ताकि अमेरिका और इजरायल की सभी भौतिक और गैर-भौतिक संपत्तियों को ईरानी बलों की पहुंच के दायरे में लाया जा सके।
गौरतलब है कि यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में मोजतबा खामेनेई का यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आगे चलकर भू-राजनीतिक हलचल और सुरक्षा तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News