झारखंड में कब्जा कर बेच दी करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन, कथित मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार – AajTak

Feedback
झारखंड के बहुचर्चित टेटुलिया वन भूमि घोटाले की जांच कर रही सीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआईडी ने करोड़ों रुपये की सरकारी वन भूमि पर कब्जा करने, उसे बेचने से जुड़े इस घोटाले के कथित मास्टरमाइंड शैलेश सिंह को पकड़ लिया है. शैलेश सिंह को झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार की राजधानी पटना से पकड़ा गया.
सीआईडी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 59 साल का शैलेश सिंह पटना का निवासी है. गिरफ्तारी के बाद शैलेश को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीआईडी की टीम झारखंड रवाना होगी. शैलेश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले झारखंड हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट, दोनों ही कोर्ट ने शैलेश की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीआईडी के एक अधिकारी ने कहा कि शैलेश की तलाश में सीआईडी के साथ ही पुलिस की भी विशेष टीमें लगी थीं. वह सीाईडी और पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा था. वन भूमि की बिक्री से जुड़ा यह मामला बोकारो के टेटुलिया इलाके में स्थित कोरोड़ों रुपये की सरकारी जमीन के फर्जी अधिग्रहण, भूमि अभिलेख में जालसाजी का है.
यह भी पढ़ें: झारखंड में पुलिस एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा शिवा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
इस मामले की जांच कर रही एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग और राजस्व विभाग की करीब 103 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तक बनाई गई थी. शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस कंपनी की घोषित पूंजी अपनी स्थापना के समय 1 फरवरी 2021 को केवल दो लाख रुपये ही थी, लेकिन इसने कई करोड़ की जमीनें खरीद लीं.
यह भी पढ़ें: रांची में कई किलोमीटर तक पीछा कर महिलाओं से बदसलूकी, मरांडी ने सरकार को घेरा, आई पुलिस की सफाई
सीआईडी इस मामले में पहले ही इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर चुकी है. इन दोनों पर भी जाली दस्तावेजों के जरिये सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं. धोखाधड़ी के इस खेल में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News