टक्कर के बाद ट्रक के आगे फंसे दो युवक… ड्राइवर ने 500 मीटर तक घसीटा, दिल दहला देगा यह VIDEO – Aaj Tak

Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा में हिट एंड रन का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल के साथ दोनों युवक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए. इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकेंड के वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कंटेनर ट्रक के आगे दो युवक बोनट को पकड़कर लटके हुए हैं और बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे हैं, वहीं ट्रक ड्राइवर गाड़ी तेज रफ्तार में भगाए जा रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल के सड़क पर घिसटने से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं. एक युवक घिसटते समय ट्रक की नंबर प्लेट को पकड़े हुए है और दूसरा ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल के ऊपर घिसटता जा रहा है. दोनों सवार अपनी जान बचाने के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लग रहे हैं. हाईवे पर ट्रैफिक चल रहा है, राहगीर आ-जा रहे हैं. कंटेनर ट्रक करीब आधा किलोमीटर तक मोटरसाइकिल के साथ दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गया. 
इस बीच राहगीर कंटेनर ट्रक को रोकने के लिए लगातार आवाज लगाते रहे, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी भगाता रहा. दुर्घटना रामबाग चौराहे पर हुई. मोटरसाइकिल सवार जाकिर और रब्बी नुनिहाई की तरफ जा रहे थे. तभी DL 1GE 1374 नंबर का एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी. ठोकर लगने पर मोटरसाइकिल के साथ दोनों युवक कंटेनर ट्रक के आगे गिर गए. मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों युवक भी साथ-साथ फंस गए.
यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्णिया में हिट एंड रन केस, सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, 5 की मौत
ड्राइवर ने करीब 500 मीटर तक दोनों युवकों को मोटरसाइकिल के साथ घसीटने के बाद जब ट्रक रोका तो राहगीरों ने अपना आपा खो दिया और उसे सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया. लोगों ने ट्रक को पीछे धकेल कर उसमें फंसी मोटरसाइकिल और दोनों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने ही पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी. छत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें: इंदौर में हिट एंड रन, घर के बाहर रंगोली बना रही लड़की समेत दो को कुचला, हिरासत में 17 साल का आरोपी
छत्ता पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है. दोनों युवक आगरा के थे. घटना के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार करके कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के एक वीडियो में ट्रक के आगे फंसे दोनों युवकों को मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां से दोपहिया वाहन पर गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में शूट किया था. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News