Feedback
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार को हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर पर हमले के आरोपी शूटरों ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी. इस खबर ने रामायण फिल्म के स्टार रणबीर कपूर के फैंस को परेशान कर दिया है. इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है.
शूटर्स की रडार में थे रणबीर!
टाइगर पर हुए अटैक के बाद से बॉलीवु़ड में डर का माहौल दिख रहा है. ऐसे में शूटर्स को लेकर सामने आ रहे अपडेट्स ने सेलेब्स को और भी ज्यादा डरा दिया है. सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कमांडोज को हथियारों के साथ तैनात किया गया है. वहीं अक्षय कुमार के घर के बाहर बुलेटप्रूफ शीशे लगाए गए हैं.
मालूम हो, इन शूटर्स ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी रेकी की थी. जानकारी के अनुसार, दबंग खान के घर के बाहर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद शूटर्स ने अपना प्लान चेंज किया था. सलमान के खिलाफ की गई प्लानिंग पर पानी फिरने के बाद शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू