Feedback
सारा अली खान भगवान में गहरी आस्था रखती हैं. यही वजह है कि वह अक्सर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने पहुंचती हैं. दशहरे के मौके पर सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं. यहां दोनों ने मत्था टेका और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया. इस दौरान सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पवित्र कपड़ा लिए भावुक नजर आ रही हैं. सारा की भक्ति और आस्था ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है.
अरदास के दौरान भावुक हुईं सारा अली खान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान गोल्डन टेंपल में अरदास करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनके साथ मौजूद आयुष्मान खुराना भी हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
यहां देखें सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का गोल्डन टेंपल वाला वीडियो…
A post shared by Jaspreet Singh (@jsbhatia0105)
आस्था में लीन दिखे सारा और आयुष्मान
सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आयुष्मान खुराना के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. इसमें दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं. सारा ने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा है, जबकि दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं.
इस तस्वीर के साथ सारा ने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी दशहरा. सभी को प्यार, किस्मत और खुशियों की शुभकामनाएं.’
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे सितारे
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे. फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहले इसे 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई.
इस फिल्म के जरिए आकाश ए. कौशिक निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.
क्या है ‘उड़ता तीर’ की कहानी?
फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक हादसे के बाद अपनी याददाश्त खो देता है. वह अपनी असली पहचान भूलकर खुद को भारतीय अधिकारी समझने लगता है. फिल्म में कॉमेडी के साथ देशभक्ति का तड़का देखने को मिलेगा.
आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म को परिवार के साथ देखी जा सकने वाली देशभक्ति से भरपूर कॉमेडी बताया है. सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी इससे पहले ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुकी है.
‘उड़ता तीर’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है. अब देखना होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को कितना पसंद आती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू