Bokaro News: बांग्ला गीतों पर घंटों थिरकीं महिलाएं, ‘आसछे बोछोर आबार एशो मां’ के जयघोष से गूंजे पूजा पंडाल – Hindustan

Bokaro News:

विजयादशमी के अवसर पर चास और पिंड्राजोरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा की विदाई के मौके पर पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर भावभीनी विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। इस दौरान ‘आसछे बोछोर आबार एशो मां’ के जयघोष से पूजा पंडाल भक्तिमय हो उठे। चाकुलिया, घटियाली, नारायणपुर, कुरा, मिर्धा और कुमारदागा सहित पिंड्राजोरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने पान के पत्ते से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे के माथे और गाल पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भवानीपुर दुर्गा पूजा पंडाल में भी सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। यहां बंग्ला गीतों की धुन पर महिलाओं ने घंटों नृत्य किया। ‘कमर दोलाए’ सहित अन्य बंग्ला गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। पूरा परिसर उत्सव और उल्लास से सराबोर रहा। भवानीपुर दुर्गा पूजा कमेटी के अनादी झा ने पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और अधिक धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा के आयोजन में हरला, आसनसोल साइड, कुशलबंधा, सांगजोरी, कुलटांड, पत्थरकट्टा समेत आसपास के विस्थापित क्षेत्रों के लोगों ने सहयोग किया

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News