टाटा की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, अब आया ₹1.45 लाख तक बचाने का मौका; 400 km+ है रेंज, सेफ्टी में भी 5-स्टार – Hindustan

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग इलेक्ट्रिक मॉडलों पर नवंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी बंपर बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी के अलग-अलग वैरिएंट पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पंच ईवी पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

टाटा पंच ईवी के आउटगोइंग वैरिएंट पर ग्राहकों को 1.10 लाख रुपये ग्रीन बोनस के साथ 1.45 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। वहीं, इसके मीडियम रेंज (MR) के स्मार्ट और स्मार्ट+ वैरिएंट पर 90,000 रुपये ग्रीन बोनस के साथ 1.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। जबकि स्मार्ट वैरिएंट पर 60,000 रुपये ग्रीन बोनस के साथ 95,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

₹ 9.69 – 12.59 लाख
₹ 11.99 – 13.26 लाख
₹ 13.89 – 15.46 लाख
₹ 12.49 – 17.89 लाख
₹ 21.89 – 26.79 लाख
₹ 2.2 – 2.38 करोड़

दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी अपनी रेगुलर पेट्रोल वाली पंच से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसके आगे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी लाइट बार (LED Light Bar) और क्लोज्ड ग्रिल इसे बिल्कुल नई जनरेशन वाली इलेक्ट्रिक कार का लुक देते हैं। इसके फ्रंट बंपर में ही आपको चार्जिंग पॉर्ट भी मिल जाता है। कार के अंदर 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

टाटा ने पंच ईवी को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ बाजार में उतारा है। पहला है ‘स्टैंडर्ड’ वैरिएंट जिसमें 25 kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। दूसरा है ‘लॉन्ग रेंज’ वैरिएंट जिसमें बड़ी 35 kWh की बैटरी दी गई है। यह एक बार पूरा चार्ज होने पर 421 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है। यह कार सिर्फ 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह महज 56 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।

सुरक्षा के मामले में टाटा पंच ईवी देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। भारत एनसीएपी (BNCAP) क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार की रेटिंग मिली है। इसके सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.79 लाख से लेकर टॉप मॉडल के लिए 12.99 लाख रुपये तक जाती है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News