By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Ramayana Records: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फाइनली 5 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. वहीं, फिल्म को रिलीज होते ही शानदार रिस्पॉन्स मिला. हर तरफ रणबीर कपूर और यश की तारीफ हो रही है. मेकर्स ने जिस लेवल पर फिल्म बनाई है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. हालांकि, कमाई के मामले में लोगों को उम्मीद थी कि पहले दिन आराम से फिल्म 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी, पर वैसा हो नहीं पाया. खैर, पहले दिन के हिसाब से ‘रामायण पार्ट 1’ का कारोबार कम नहीं हुआ है. लेकिन जिस रिकॉर्ड पर असल में सबकी निगाहें थीं, वो अब भी वैसा ही है. जी हां, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ हिंदी में पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. जिसके चलते ताज अब भी ‘धुरंधर 2’ के सिर सजा है.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पार्ट 1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल ही 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जिसमें हिंदी से सिर्फ 47.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. जबकि, तेलुगु से 6 करोड़ रुपये, तमिल से 2.60 करोड़ रुपये, मलयालम से 1.50 करोड़ रुपये और कन्नड़ से 7.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. बेशक सभी भाषाओं में पहले दिन ‘रामायण’ ने भर-भरकर पैसा कमाया है. लेकिन हिंदी में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. ऐसे में पहले दिन जो हिंदी फिल्में कमाई के मामले में टॉप-10 में रही हैं, उनकी लिस्ट सामने आ गई हैं.
दरअसल जिन फिल्मों ने हिंदी में ओपनिंग डे पर शानदार कारोबार किया था, उनकी टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट यहां हैं. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 47.50 करोड़ रुपये के साथ फिलहाल 9वें नंबर पर है. यानी कि फिल्म टॉप-8 से भी बाहर हो गई है. हालांकि, इस लिस्ट को देखकर कई लोग हैरान रह जाएंगे. दरअसल पहले दिन जिस फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाए थे, वो ‘धुरंधर 2’ है. इसी साल फिल्म रिलीज हुई थी और रणवीर सिंह की फिल्म ने हिंदी में लगभग 99.10 करोड़ कमा लिए थे. फिर बारी आती है दूसरे नंबर की, जहां अब भी शाहरुख खान की जवान है. वहीं, तीसरे नंबर पर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ शामिल है. जो अब भी थिएटर्स में लगी है और कमा रही है.
चौथे नंबर पर शाहरुख खान की ‘पठान’ है, जिसने 50 करोड़ से ऊपर पहले दिन हिंदी में कमाए थे. पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ है, तो वहीं छठे पर श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’, सातवें पर ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ शामिल है. जबकि, 8वें नंबर पर ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ है. वहीं, बात 9वें नंबर के बाद की करें, क्योंकि यहां रणबीर कपूर की ‘रामायण’ है. तो इस पिक्चर से नीचे अजय देवगन की सिंघम अगेन है, जो 10वें नंबर पर बनी है.
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.