पहले पत्नी को मारा, फिर एक-एक कर 6 और कत्ल… नफरत में कैब ड्राइवर बन गया हैवान, जानें पूरा मामला – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 06-11-26 11:48
बेंगलुरु में सामने आई सात हत्याओं की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक कैब ड्राइवर ने महज 15 दिनों के अंदर अपने ही परिवार के सात लोगों की जान ले ली. इस वारदात के पीछे वजह पत्नी और उसके मायके वालों से लंबे समय से चल रहा विवाद बताया जा रहा है. आरोपी इंदुशेखर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर एक-एक करके उसके परिवार के बाकी सदस्यों को भी निशाना बनाया.
इंदुशेखर और सुनीता की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे. शुरुआत में दोनों की जिंदगी सामान्य थी, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. इंदुशेखर को यह बात पसंद नहीं थी कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों से ज्यादा जुड़ी रहती है और विवाद होने पर उनका साथ देती है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.
खुद को ‘थाना वराडी’ नाम के अखबार का पत्रकार बताने वाला इंदुशेखर जिद्दी स्वभाव का था. जब भी दोनों के बीच विवाद होता, सुनीता की मां और भाई उसका साथ देते थे. इंदुशेखर को लगता था कि उसकी पत्नी उसकी बात सुनने के बजाय हमेशा अपने परिवार का पक्ष लेती है. धीरे-धीरे उसके मन में पत्नी और ससुराल वालों के प्रति नफरत बढ़ती गई. इसी गुस्से में उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली.
पहले पत्नी की हत्या, फिर सालों को बनाया निशाना
इंदुशेखर ने अपनी खौफनाक योजना की शुरुआत पत्नी सुनीता की हत्या से की. उसने ओखली (मूसल) से हमला कर उसकी जान ले ली. इसके बाद उसने रिश्तेदारों को बताया कि सुनीता अपने दोस्तों के साथ घूमने गई है. इस तरह उसने कुछ समय तक उसकी मौत की बात छिपाए रखी.
इसके बाद उसने अपने दोनों सालों शिवकुमार और शंकर को शराब पीने के बहाने घर बुलाया. आरोप है कि वहां उसने दोनों की हत्या कर दी. इसके बाद उसने उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी को भी निशाना बनाया. उसकी नफरत यहीं नहीं रुकी. उसने अपनी सास रूपवती और महज 7 साल के मासूम पुनीत की भी जान ले ली.
हर दूसरे दिन करता था एक कत्ल, फिर मिटाता था सबूत
पुलिस के मुताबिक, इंदुशेखर ने हत्याओं को अंजाम देने के बाद शवों को ठिकाने लगाने की भी योजना बना रखी थी. वह शवों को अपनी कार में रखकर नंदी हिल्स और चारमाडी की सुनसान पहाड़ियों में ले जाता और वहां फेंक आता था.
हर वारदात के बाद वह वापस घर लौटता और खून के निशान मिटाने में जुट जाता. वह फर्श धोता और घर की सफाई करता, ताकि किसी को हत्या का शक न हो. इस तरह करीब 15 दिनों तक वह एक के बाद एक वारदात करता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
एक शिकायत से खुला सात हत्याओं का राज
इंदुशेखर को लग रहा था कि उसने अपने सभी अपराध छिपा लिए हैं, लेकिन उसकी साजिश ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी. जब नलिनी अचानक लापता हो गई तो उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इंदुशेखर के किराए के घर तक पहुंच गई.
घर की अच्छी तरह सफाई की गई थी, लेकिन फॉरेंसिक टीम को दीवारों और फर्श के कोनों में खून के निशान मिल गए. इसके बाद पुलिस ने इंदुशेखर से सख्ती से पूछताछ की. धीरे-धीरे उसका झूठ सामने आ गया और उसने सात लोगों की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
7 साल के पुनीत का शव देखकर पुलिस भी रह गई सन्न
जांच के दौरान पुलिस को चिक्कबल्लापुर के नंदी हिल्स की झाड़ियों से सात साल के पुनीत का शव मिला. मासूम बच्चे की हत्या ने इस पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना दिया. जिस नफरत और गुस्से को इंदुशेखर लंबे समय से अपने मन में पाल रहा था, उसी के चलते उसने अपने परिवार के सात लोगों की जान ले ली.
20 साल पुराने रिश्ते का अंत इस तरह होगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. पत्नी और ससुराल वालों से शुरू हुआ विवाद आखिरकार सात हत्याओं में बदल गया. फिलहाल इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News