टाटा स्टील-APL अपोलो डील पर SEBI की नजर, छोटे निवेशकों के हितों की होगी जांच – Hindustan

मुख्य बातें

Tata Steel-APL Apollo deal: टाटा स्टील और APL अपोलो ट्यूब्स के डील पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की निगरानी है। यह जानकारी सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने दी है। इस खबर के बीच कई दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयर में बड़ा उछाल आया। वहीं, टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए।

सेबी के चेयरमैन ने शुक्रवार को बताया कि वे इस डील के स्ट्रक्चर और इसमें शामिल अल्पसंख्यक शेयरधारकों की चिंताओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सेबी चेयरमैन ने कहा, “हम टाटा स्टील-एपीएल डील की जांच कर रहे हैं। निवेशकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।” जब उनसे इस डील को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रेगुलेटर अल्पसंख्यक शेयरधारकों के अधिकारों को बहुत गंभीरता से लेता है।

दरअसल, संस्थागत निवेशकों और प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने सवाल उठाया है कि क्या इस प्रस्तावित व्यवस्था के कारण एपीएल अपोलो के पब्लिक शेयरधारकों पर बहुत अधिक लागत और जोखिम का बोझ तो नहीं पड़ रहा है। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज ने सवाल उठाया है कि क्या इस स्ट्रक्चर को संबंधित पक्ष लेनदेन नियमों के तहत शेयरधारकों की मंजूरी की आवश्यकताओं से बचने के लिए डिजाइन किया गया था।

टाटा स्टील ने सोमवार को कहा था कि उसने एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड में प्रवर्तकों की समूची 26.6 प्रतिशत हिस्सेदारी 15,510 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत करने के लिए एक समझौता किया है और कंपनी में 16,756 करोड़ रुपये की खुली पेशकश के जरिये 26 प्रतिशत और हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है।

इस सौदे की सबसे बड़ी चिंता इसका एक साथ होने वाला ढांचा है। एक तरफ APL अपोलो को टाटा स्टील के डाउनस्ट्रीम कारोबार खरीदने हैं, तो दूसरी तरफ टाटा स्टील खुद APL अपोलो की कंट्रोलिंग शेयरधारक बन जाएगी। निवेशकों का सवाल है कि जब कंपनी की हिस्सेदारी और पूंजी संरचना में इतना बड़ा बदलाव होगा, तब छोटे शेयरधारकों के हितों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। यह भी सवाल है कि APL अपोलो जिन कारोबारों का अधिग्रहण करेगी, उनकी तय की गई कीमत उचित है या नहीं। साथ ही, इस खरीद के लिए कंपनी पर कितना वित्तीय दबाव आएगा, इसका असर भविष्य में कारोबार और शेयरधारकों के रिटर्न पर क्या होगा। बता दें कि यह पूरा ट्रांजैक्शन कई नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। कंपनियों ने पहले इस सौदे को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News