Written By Pankaj Joshi
Edited by: Pankaj Joshi
शमी ने वापसी पर दिया चौंकाने वाला बयान (Photo: ANI)
Mohammed Shami: हाल ही में मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. वो हमेशा अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि उन्हें लगातार नज़रअंदाज किया जाता है. घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार गेंदबाजी रहती है. खैर शमी ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वो ना तो वर्ल्ड कप 2027 के बारे में सोच रहे हैं और ना ही 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कोई प्लान बना रहे हैं. शमी ने कहा कि उनका पूरा ध्यान घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर है.
हाल ही में मोहम्मद शमी ने क्रिकइन्फो से बात की. वहां पर उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. उनसे आगामी वनडे और टी20 कप को लेकर सवाल पूछा गया. जवाब में शमी ने कहा, ”मैंने अब इन सभी चीजों की गिनती करना छोड़ दिया है. मेरा ध्यान अपने खेल पर है. चयनकर्ता जो भी फैसला लेंगे वो अच्छा ही होगा. मैं बस अपना खेलना जारी रखना चाहता हूं. मैं अपनी लय बनाए रखना चाहता हूं. मैं कम से कम राज्य की टीम और IPL के लिए क्रिकेट खेलता रहूं.”
ये भी पढ़ें: IPL 2027: मुंबई इंडियंस की कमान किसके हाथ? आज होगा नए कप्तान का ऐलान
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर शमी ने कहा, “जब तक आप क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं तब तक खेलना चाहिए. मेरी प्रेरणा भी ये ही है कि मैं अभी भी क्रिकेट का मजा ले रहा हूं. मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि राज्य की टीम के लिए खेलते हुए कुछ यंग खिलाड़ी मुझसे बहुत सीखेंगे. अनुभव हर जगह मायने रखता है. सभी को यंग खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करना चाहिए. मैं सफेद गेंद से क्रिकेट खेलना आगे भी जारी रखूंगा. जरूरत पड़ेगी तो मैं फिटनेस के लिए लाल गेंद से भी क्रिकेट खेलूंगा. ये मेरे लिए कोई नया अनुभव नहीं है.”
शमी ने हाल ही में 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबले खेले. 122 पारियों में शमी ने 229 विकेट लिए. शमी ने टेस्ट से संन्यास पर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये मेरा सही फैसला है. इस वजह से मैंने बड़ा कदम उठाया. मैं बढ़िया से चल-फिर रहा हूं. तगड़ा खेल रहा हूं. अब मैं सफेद बॉल क्रिकेट अच्छे से खेलूंगा. वैसे भी बॉडी पर जरूरत से ज्यादा बोझ डालना सही नहीं होता है.”
🚨 MOHAMMED SHAMI ANNOUNCED HIS RETIREMENT FROM TEST CRICKET 🥹💔
Thank you for the memories, Shami. pic.twitter.com/A9nndOgJS3
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 43 विकेट के बावजूद मोहम्मद सिराज बाहर, टूट गया 6 साल पुराना सिलसिला, दिग्गज बोले- यकीन करना मुश्किल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301