टीम इंडिया की जबरदस्त छलांग! इंग्लैंड को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मारी बाजी, नंबर-1 की कुर्सी पर अब… – Zee News

ICC Test Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम की लंबी छलांग लगाने में सफल हुई है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया. भारत अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगा.
Trending Photos
ICC Test Rankings: आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. टीम ने अपनी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है. भारत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ (महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम) में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. ताजा रैंकिंग में भारत 104 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. उसने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. इंग्लिश टीम के खाते में 102 रेटिंग अंक हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले के समापन के बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट से एक लंबा विश्राम लेगी. यह ब्रेक खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक थकान से उबरने और खुद को तरोताजा करने का पर्याप्त समय देगा. इसके अलावा यह टीम मैनेजमेंट को भविष्य की महत्वपूर्ण सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए ठोस रणनीति बनाने का अवसर भी देगा.

ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारत का अगला बड़ा टेस्ट मिशन घरेलू मैदान पर आयोजित होगा. टीम इंडिया 21 जनवरी, 2027 से नागपुर के जामथा स्टेडियम में शुरू होने वाली रोमांचक बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र के बीच यह सीरीज रैंकिंग और फाइनल की रेस के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: अचानक एक्शन में आए हरभजन सिंह, नाइंसाफी पर हुए आगबबूला, हाई कोर्ट में जाकर ये बोला

ऑस्ट्रेलिया अभी भी नंबर 1 टेस्ट टीम

आईसीसी रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 131 अंकों के साथ मजबूती से शीर्ष स्थान पर काबिज है. दक्षिण अफ्रीका 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है. पाकिस्तान को एक स्थान का फायदा हुआ है. वह अब छठे नंबर पर पहुंच गया है. श्रीलंका सातवें, वेस्टइंडीज आठवें, बांग्लादेश नौवें, आयरलैंड दसवें, जिम्बाब्वे 11वें और अफगानिस्तान 12वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: Video: विराट को आउट कर रबाडा ने गुस्से में दिया ऐसा रिएक्शन, क्या बैन लगाएगा BCCI?

इंग्लैंड में ड्रॉ रही थी सीरीज

भारत के इस सुधार में कप्तान शुभमन गिल का नेतृत्व एक प्रमुख कारक रहा है. हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन टीम ने गिल की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती और इंग्लैंड के दौरे को भी ड्रॉ पर समाप्त किया. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम कमजोर प्रदर्शन के कारण चौथे स्थान पर गिर गई है, जबकि न्यूजीलैंड 101 अंकों के साथ भारत और इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे रहा है.
एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News