इटावा। बकेवर नगरिया बुजुर्ग में टीबी रोगियों की खोज के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 36 मरीजों के एक्सरे किए गए, जबकि 10 मरीजों की बलगम की जांच लैब परीक्षण को भेजी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डीटीओ के निर्देशन में 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए ग्राम नगरिया बुजुर्ग में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ उपचार परिवेक्षक एवं एसटीएलएस देविंद्र दीक्षित ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होना, सीने में दर्द और बलगम में खून का खाना, शाम को पसीना आना, वजन कम होना, बच्चों का वजन ना बढ़ना, भूख कम लगना, गले में गांठे होना आदि लक्षण दिखे तो ऐसे व्यक्तियों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क बलगम की जांच करने के लिए भेजें।
टीबी रोग की पुष्टि होने पर सरकार पूरा इलाज निशुल्क कराती है। साथ ही मरीज को उपचार के दौरान प्रति माह डीबीटी के माध्यम से 1000 रूपये अच्छा पोषण आहार खाने के लिए दिए जाते हैं। शिविर के जांच प्रभारी देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों के एक्सरे किए गए। इसमें से 10 संदिग्ध मरीजों के बलगम के सैम्पल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान रामदेव, किरण देवी, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play