पेट्रोल पंप की तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया)
Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने 24 जून की सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित की हैं। अच्छी खबर यह है कि देश के कई शहरों में आज ईंधन की कीमतों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया है। इसके बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में पेट्रोल 75 पैसे घटकर 110.93 रुपये और डीजल 76 पैसे घटकर 98.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बताते चले, कि लखनऊ में अब पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यानी लखनऊ में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इतना ही नही राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पटना में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में सकारात्मक संकेत मिलने के बाद तेल बाजार में राहत देखने को मिली है। साथ ही होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही भी सामान्य होने लगी है। जबकि ब्रेंट क्रूड का अगस्त वायदा भाव 0.45 प्रतिशत गिरकर 76.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ती है तो वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बनेगा। हालांकि फिलहाल इसका सीधा असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है। बाजार को उम्मीद है, कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ती है तो ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। जिससे कीमतों पर दबाव बनेगा।
Follow Us On
© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.